Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लिया देहदान का संकल्प,प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा संकल्प पत्र
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लिया देहदान का संकल्प,प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा संकल्प पत्र
बीकानेरराजस्थान

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लिया देहदान का संकल्प,प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा संकल्प पत्र

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 4:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना आवश्यक है। जो मृत शरीर पर परीक्षण द्वारा ही संभव है। इसके लिए देहदान अर्थात मृत्यु उपरान्त संपूर्ण शरीर का दान करना अति महत्वपूर्ण है। इस गंभीर विषय को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के. पवन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहूंचकर डॉक्टर नीरज के. पवन ने अपनी देह दान हेतु एक संकल्प पत्र भर को प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी को सौंपा है। डॉक्टर नीरज के पवन ने इस अवसर पर बताया कि मेरा बीकानेर जिले से अलग ही लगाव है यहां के लोगों का मुझसे विशेष स्नेह है अब मरणोपरांत भी मेरी देह यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के अध्ययन हेतु काम आएगी। डॉक्टर नीरज के पवन ने प्राचार्य सोनी को सुझाव दिया कि कैडेबरिक ऑर्गन डोनेशन के लिए भी एसपी मेडिकल कॉलेज में शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होने बताया कि राजस्थान का पहला कैडेबरिक ऑर्गन डोनेशन उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का स्वागत किया डॉक्टर सोनी ने बताया कि भगवत गीता में भी कहा गया है कि जो दान कर्तव्य समझकर, बिना किसी अहं भाव के, नि:स्वार्थ भाव से किया जाता है वही उत्तम श्रेणी में आता है, संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के. पवन के इस कदम से निश्चित रूप से आम जन जागरूक होंगें। प्राचार्य सोनी ने कहा कि देहदान से व्यक्ति मरणोपरांत भी किसी को जीवनदान दे जाता है। यही नहीं वह ऐसे चिकित्सक को गढऩे में भागीदार होता हैए जो वर्षों तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से देश विदेश में लाखों लोगों की जान बचाता है। संकल्प पत्र प्राप्त करने के बाद प्राचार्य डॉ. सोनी ने संभागीय आायुक्त डॉक्टर नीरज के पवन को एनाटॉमी विभाग द्वारा जारी अग्रभाग देह दान कार्ड सौंपा। इस दौरान बीकाणा बल्ड सेवा समिति के पंकज भटनागर ने भी देहदान का संकल्प पत्र भरकर कॉलेज प्रशासन को सौंपा। ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद : बीकानेर बल्ड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि पारीक, विफा महिला अध्यक्ष आशा पारीक, समाज सेवी जुगल राठी, एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह, नोडल ऑफिसर डॉ. जसकरण, डॉ. आरवी बरार, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र आचार्य, निजी सचिव विनय गोस्वामी, जितेन्द्र ओझा वरिष्ठ लैब टैक्निशियन मोहन व्यास, विनय थानवी, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार
बीकानेर
एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी
राजस्थान
कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर
धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार

Published March 20, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
बीकानेर

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?