Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: NEET में बीकानेर के स्टूडेंट्स भी 700 पार, इस बार बीकानेर के स्टूडेंट्स ने भी दमखम दिखाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > NEET में बीकानेर के स्टूडेंट्स भी 700 पार, इस बार बीकानेर के स्टूडेंट्स ने भी दमखम दिखाया
बीकानेरराजस्थान

NEET में बीकानेर के स्टूडेंट्स भी 700 पार, इस बार बीकानेर के स्टूडेंट्स ने भी दमखम दिखाया

editor
editor Published June 14, 2023
Last updated: 2023/06/14 at 6:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।देश के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की NEET परीक्षा में इस बार बीकानेर के स्टूडेंट्स ने भी दमखम दिखाया है। खास बात ये है कि इन स्टूडेंट्स ने बीकानेर में ही तैयारी करते हुए 720 में से 700 या इससे भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। अब तक की जानकारी में बीकानेर के चार स्टूडेंट्स ने चौंकाने वाले मार्क्स प्राप्त किए हैं। बीकानेर के यश छंगाणी ने सर्वाधिक 705 अंक प्राप्त किए हैं। यश ने इसी साल बारहवीं क्लास पास की थी और उसके साथ ही नीट की परीक्षा में शानदार मार्क्स प्राप्त किए। उसे देश के प्रमुख एम्स कॉलेज के साथ ही अपनी पसन्द का कॉलेज मिलना तय माना जा रहा है। उसके पिता गोपालदास छंगाणी बीकानेर में ही एलआईसी में सर्विस करते हैं। वो सिंथेसिस इंस्टीट्यूट का स्टूडेंट है। बीकानेर के ही लावण्य जग्गा ने 701 अंक प्राप्त किए हैं। केमेस्ट्री टीचर राजेश चौरडिया ने बताया कि लावण्य की देशभर में इडब्ल्यूएस जनरल में 9वीं रैंक है। इसके अलावा डॉ. सुशील फलोदिया के बेटे राहुल फलोदिया ने 700 अंक प्राप्त किए हैं। लावण्य और राहुल दोनों राजेश चोरडिया का स्टूडेंट है। सिंथेसिस निदेशक जेठमल सुथार ने बताया कि जैसलमेर से बीकानेर में तैयारी करने आए हेमन्त कुमार ने भी सात सौ अंक प्राप्त किए हैं। हेमंत ने पूरे सत्र में बीकानेर में ही तैयारी की। इन होनहारों ने भी किया कमाल सात सौ के आसपास पहुंचे स्टूडेंट्स की संख्या भी काफी है। मोहक बोथरा ने 695 अंक प्राप्त किए हैं। वैभव कुलरिया ने 685, आर्ची शर्मा ने 675 अंक प्राप्त किए हैं। ये सभी विब्ग्योर क्लासेज के स्टूडेंट्स है। इसके अलावा सिंथेसिस के विनीत वर्मा के 691 अंक है। विनीत की बहन का भी पहले चयन हो चुका है। विनीत भी सिंथेसिस का स्टूडेंट है। बीकानेर की प्रिया जोशी के 671 अंक आए। वो नृसिंह व्यास की बेटी है और पहली ही बार में सफलता प्राप्त की है।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर
धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस

Published March 20, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले

Published March 20, 2026
बीकानेर

जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?