Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऊर्जा मंत्री ने हदां में किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऊर्जा मंत्री ने हदां में किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन
बीकानेरराजस्थान

ऊर्जा मंत्री ने हदां में किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन

editor
editor Published June 12, 2023
Last updated: 2023/06/12 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में विश्वास बना रहे, इसके लिए पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को हदां में नवीन पुलिस थाने के उद्घाटन अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 2023 की बजट घोषणा में हदां में नवीन पुलिस थाना स्वीकृत हुआ। इस थाने से आस-पास के 50 गांव जुड़ेंगे। इससे पुलिस तंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की बजट घोषणा में रणजीतपुरा में पुलिस थाना खोला गया था। कोलायत भौगोलिक दृष्टि से लंबा क्षेत्र है, इसके मद्देनजर मॉनिटरिंग करने के लिए यह थाना खोला जाना भी जरूरी था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को हर हालत में न्याय मिलना चाहिए। थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी को धैर्य से सुनें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में घटने वाली अवांछनीय गतिविधियों की पुलिस को जानकारी दें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सही ढंग से संधारण हो सके। उन्होंने कहा कि यह इलाका सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए कुछ अवांछनीय गतिविधियां नहीं हो। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आए। उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 पुलिस थाने हो गए हैं। उन्होंने हदां में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि यह गांव 15 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां कॉलेज, हॉस्पिटल, थाना, सहायक अभियंता विद्युत विभाग के कार्यालय खोले गए हैं। साथ ही 132 केवी जीएसएस स्वीकृत हुआ है। इसका निर्माण शीघ्र ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हदां में पंचायत समिति स्वीकृत हो चुकी है और इसे तहसील का दर्जा मिल चुका है। इस गांव से काफी सड़कें जुड़ी हुई है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि महंगाई राहत शिविरों में आमजन अपना पंजीकरण करवाएं।
आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस प्रशासन कोलायत क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करेगा। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बजट घोषणा 2023 में हदां के पुलिस स्टेशन की स्वीकृति मिली थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से हदां में नवीन पुलिस थाना का स्वीकृत हुआ। श्री कोलायत का क्षेत्र बड़ा होने के कारण से बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता है। अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करने के लिए निश्चित रूप से नया थाना सक्षम होगा। इस अवसर पर रूपाराम मेघवाल, नरेगा लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, शिक्षाविद रामदयाल, जिला परिषद सदस्य मदनलाल चौहान, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, खेमाराम मेघवाल, कृषि मंडी के चेयरमैन हजारी राम गेदर, झंवर लाल सेठिया, हरि सिंह सियाणा ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले ऊर्जा मंत्री भाटी, आईजी ओम प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने होम किया और पुलिस थाना हदां का मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रुघनाथ सिंह भाटी, हदां की सरपंच सुशीला सुथार, कोलायत वृताधिकारी अरविंद विश्नोई, थानाधिकारी हदां बेगराज उपस्थित थे। संचालन ओम प्रकाश सेन ने किया।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर
धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस

Published March 20, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले

Published March 20, 2026
बीकानेर

जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?