Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अजमेर में सोती हुई लड़की को उठा ले जाने और नाबालिग से रेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अजमेर में सोती हुई लड़की को उठा ले जाने और नाबालिग से रेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।
crimeअजमेरराजस्थान

अजमेर में सोती हुई लड़की को उठा ले जाने और नाबालिग से रेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।

editor
editor Published June 3, 2023
Last updated: 2023/06/03 at 3:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अजमेर।अजमेर में नाबालिग से रेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने जिंदगी भर जेल में रहने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा- दोषी को शेष प्राकृतिक जीवन जीने तक जेल में रहना होगा। साथ ही 58 हजार का अर्थ दंड सुनाया है। कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा- आरोपी की ओर से किए गए घृणित कृत्य को देखते हुए उसके प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता।घटना तीन साल पहले केकड़ी थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के पिता ने ​27 अप्रैल 2020 को केकड़ी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। रात को साढे़ तीन बजे करीब पत्नी उठी तो देखा कि नाबालिग बच्ची नहीं है। इस पर उसे तलाश किया। नहीं मिली तो ससुर को बताया। ससुर मोटरसाइकिल लेकर खेत पर गए तो बच्ची चिल्लाती हुई मिली।बेटी ने बताया- एक आदमी उसे सोते हुए उठाकर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसे केकड़ी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे भर्ती कराया। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की।डीएनए रिपोर्ट से हुई थी रेप की पुष्टि विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेन्द्र परिहार ने बताया- मामले में पुलिस ने जयपुर रोड केकड़ी के रहने वाले सावरलाल माली पुत्र रामलाल माली (28) को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। पीड़िता आरोपी को पहचान नहीं पाई। आरोपी के अपराध व डीएनए रिपोर्ट में पीड़िता से रेप की पुष्टि हुई। मामले में 19 गवाह व 50 दस्तावेज पेश किए।गम्भीर प्रकृति का अपराध जज बी.एल. जाट ने अपने फैसले में कहा- आरोपी की ओर से किए गए घृणित कृत्य को देखते हुए उसके प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। जो एक गम्भीर प्रकृति का अपराध है। इसके लिए उसे विभिन्न धाराओं में अलग अलग सजा सुनाते हुए आजीवन कारावास-प्राकृतिक जीवन जीने तक व 58 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
विदेशी महिला से दिनदहाड़े छीनाझपटी, आरोपी पकड़ा गया
बीकानेर
बीकानेर: घर के सामने कैंपर चोरी, व्यास कॉलोनी में ताला तोड़कर डकैती
बीकानेर
अश्लील सामग्री पर पांच OTT प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल स्ट्राइक, किए गए पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर: गाड़ी पेड़ से टकराई, नील गाय के कारण एक की मौत, एक घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
राजस्थान

संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?