Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला, वर्कआउट की बात लेकर दोनों पक्षों के 4 व्यक्ति घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला, वर्कआउट की बात लेकर दोनों पक्षों के 4 व्यक्ति घायल
crimeअनूपगढ़राजस्थान

लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला, वर्कआउट की बात लेकर दोनों पक्षों के 4 व्यक्ति घायल

editor
editor Published June 3, 2023
Last updated: 2023/06/03 at 12:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

अनूपगढ़ ।के राहुपीर फाटक के पास स्थित जिम में शुक्रवार रात दो पक्षों में वर्कआउट करने की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के 4 व्यक्ति घायल हो गए। यह पूरा मामला जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
घायलों को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया।दोनों पक्षों के काफी लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और वहां भी दोनों पक्षों में गर्मागर्मी होने के कारण माहौल बिगड़ गया। माहौल को बिगड़ते देख किसी ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को मौके से तितर-बितर किया। घायल रोहित की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।घायल अश्कर अली (25) पुत्र इमरान खान ने बताया कि उसका भाई अरबाज जिम में वर्कआउट कर रहा था। वर्कआउट के दौरान मुकुल (26) पुत्र रमेश कुमार अपने भाई रोहित के साथ भी वर्कआउट कर रहा था। अरबाज खान ने जिम से उसे फोन किया कि मुकुल और रोहित उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। जब वह जिम पहुंचा तो मुकुल और रोहित ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में अश्कर अली व अरबाज घायल हो गए।वहीं, घायल मुकुल ने बताया कि वह अपने भाई रोहित के साथ जिम में वर्कआउट कर रहा था और अरबाज उनके पास आया तथा उन्हें वर्कआउट करने के लिए मना करने लग गया। जब उसने अरबाज को झगड़ा करने के लिए रोका तो अरबाज ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और अपने भाई अश्कर अली को भी फोन कर जिम में बुला लिया। उसके आते ही अरबाज और अश्कर अली ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमें मुकुल और रोहित दोनों घायल हो गए।घायलों को पहुंचाया राजकीय चिकित्सालय
दोनों पक्षों में हुए लड़ाई में 4 व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें लोगों के द्वारा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस हमले में रोहित की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया है जबकि अरबाज,अश्कर अली और मुकुल का इलाज राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों को जब राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया तो दोनों पक्षों के काफी लोग भी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए।भीड़ ने किया हंगामा
दोनों पक्षों के काफी लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और दोनों पक्षों में गर्मा गर्मी शुरू हो गई। माहौल बिगड़ते देख किसी ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा,एसआई इमरान खान,एएसआई कालूराम मीणा जाब्ते के साथ मौके पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। थानाधिकारी फूलचन्द शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है और इस मामले में पुलिस के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Published February 14, 2026
राजस्थान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार

Published February 14, 2026
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?