Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवा पीढी से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का किया आव्हान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > युवा पीढी से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का किया आव्हान
बीकानेरराजस्थान

युवा पीढी से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का किया आव्हान

editor
editor Published May 30, 2023
Last updated: 2023/05/30 at 7:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों और सिविल सोसाइटी को साथ मिलकर काम करना होगा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पीबीएम अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग में मंगलवार को आयोजित जनजागरूकता और सीएमई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने यह बात कही । उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ऊर्जा से भरपूर है ऐसे में उनकी भावनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विकल्पों के अभाव, बदलती जीवनशैली में कई बार युवा नशे का आदी हो जाता है। तम्बाकू सेवन उन्मूलन के लिए हमें नशाखोरी शुरू करने के कारणों को रोकने पर काम करना होगा । जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में दुनिया में हर 2 में से एक मृत्यु तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण हो रही है। नशामुक्ति के लिए चिकित्सक सहयोग करें। नशा छोड़ चुके लोग समाज के सामने आएं और इस अंधकार में डूबे लोगों को बाहर निकलने के लिए प्रेरणा के तौर पर काम करें । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ अनीता पारीक ने कहा कि इस वर्ष नो टोबैको डे की थीम वी नीड फूड नॉट टोबेको है इस थीम पर कार्य किया जाए। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला। रेड क्रॉस सोसाइटी राजस्थान के चेयरमैन विजय खत्री ने कहा कि नशे के कारण मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण के साथ-साथ हमारे आर्थिक तंत्र को भी बड़ा खतरा है । भारत में करीब 27 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं ये आंकड़े भयावह है ऐसे में जागरूकता के साथ-साथ कानूनों को भी कड़ाई से लागू करना होगा। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि तंबाकू सेवन से देश में रोजाना करीब 35000 लोग अकाल मृत्यु का शिकार होते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान सेवन रोंकें। राजपत्रित अधिकारी कोटपा एक्ट के तहत गंभीरता से कार्यवाही करें। मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ श्रीगोपाल गोयल ने तंबाकू के दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ सी एस मोदी ने कोटपा एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि साामाजिक आंदोलन के रूप तंबाकू उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ना होगा ।इस अवसर पर डॉ नवल गुप्ता ने कहा कि नशे से नए लोग ना जुड़े इस दिशा में विशेष काम करने की आवश्यकता है। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने थूकने की प्रवृति रोकने व समाज में नशामुक्ति के उपायों पर विस्तार से बात रखी। रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ तनवीर मालावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इससे पूर्व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने तम्बाकू सेवन निषेध की शपथ दिलवाई। कार्यशाला में डॉ राहुल हर्ष, डॉ मंजू ठकराल, डॉ हरफूल सिंह विश्नोई, डॉ राहुल गुप्ता, डॉ संगीता हटीला, डॉजोशी सहित अन्य अधिकारी और नर्सिंग कर्मी व आमजन उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर
करणी माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि स्थापना, 24 घंटे दर्शन
बीकानेर
अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
सूरसागर झील दीपोत्सव में 11 हजार दीपों से जगमगाया बीकानेर
बीकानेर
बीकानेर धर्मयात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सजीव झांकियां आकर्षण
बीकानेर
नवरात्रि पर नोखा में मांस दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेर

यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी

Published March 19, 2026
बीकानेर

करणी माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि स्थापना, 24 घंटे दर्शन

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?