Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले,झुंझुनूं में किसान के ऊपर गिरा टिनशेड, मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बीकानेर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले,झुंझुनूं में किसान के ऊपर गिरा टिनशेड, मौत
जयपुरराजस्थान

बीकानेर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले,झुंझुनूं में किसान के ऊपर गिरा टिनशेड, मौत

editor
editor Published May 28, 2023
Last updated: 2023/05/28 at 3:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मौसम विभाग ने जैसी आशंका जताई थी, ठीक वैसा ही हुआ। जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के जिलों में देर रात 2 बजे के बाद और अलसुबह बारिश हुई। जैसलमेर के रामदेवरा और बीकानेर में आज दोपहर 1 बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे।बारिश, आंधी-तूफान ने झुंझुनूं में एक किसान की जान ले ली। वहीं, धौलपुर में बिजली गिरने से दो तेंदुओं की मौत हो गई।ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम पर जयपुर में चली हवा की स्पीड अधिकतम 62्यरू प्रति घंटा दर्ज हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने आज से राजस्थान में बारिश, आंधी और बादल छाने का अलर्ट जारी किया है।आज के लिए मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी आशंका जताई है। पढि़ए, राजस्थान में शनिवार से रविवार सुबह तक कैसा रहा मौसम…जैसलमेर में तेज बारिश हुई जैसलमेर के पोकरण क्षेत्र में आज दोपहर एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। सडक़ों पर पानी बहने लगा। नाले ओवरफ्लो होने के कारण सडक़ों पर पानी भर गया। तेज हवा के कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ा। लोग अपने वाहन को सडक़ पर खड़ा करने पर मजबूर हो गए।रामदेवरा में गिरे ओले रामदेवरा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कस्बे के आसपास और मुख्य बाजार में ओलावृष्टि के कारण कई दुकानों को नुकसान होने की जानकारी मिली है।बीकानेर में तेज बारिश हुई
बीकानेर में आज दोपहर तेज तूफान आया। करीब 12 बजे बादल छाने शुरू हुए। एक बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज हुई कि सडक़ें खाली हो गईं। थोड़ी ही देर में ओले गिरने लगे। गंगाशहर, भीनासर, मोहता सराय, नत्थूसर गेट, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, जयनारायण व्यास नगर, जयपुर रोड, मुक्ता प्रसाद नगर सहित बीकानेर शहर के भीतरी मोहल्लों में मूसलाधार बारिश हुई।तेज हवा में उड़ा टिनशेड, चोट से किसान की मौत
झुंझुनूं के गुढ़ागौडज़ी में शनिवार को तेज हवा में उड़े टिनशेड के नीचे दबने से एक‎ किसान की मौत हो गई। बडिय़ों की ढाणी निवासी‎ ‎किसान सीताराम गुर्जर (33) पुत्र‎ ‎सुरजाराम गुर्जर के घर पर लगा‎‎ टिनशेड उड़ गया। उस वक्त‎ सीताराम खेत में बाहर बंधे‎‎ मवेशियों को खोलने में जुटा‎ हुआ था।
अचानक उसी के घर का टिनशेड‎ उडक़र उस पर आ गिरा। इससे सीताराम नीचे‎ दब गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद‎ पहुंची पुलिस ने शव का गुढ़ागौडज़ी सरकारी‎ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। किसान सीताराम‎ गुर्जर की 8 साल की बेटी विनीता व 6 साल‎ का बेटा रोहित गुर्जर है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?