Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: निकम्मा-नाकारा-वायरस-गद्दार के बाद अब इस नए शब्द से गहलोत का पायलट पर निशाना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > निकम्मा-नाकारा-वायरस-गद्दार के बाद अब इस नए शब्द से गहलोत का पायलट पर निशाना
जयपुरराजस्थान

निकम्मा-नाकारा-वायरस-गद्दार के बाद अब इस नए शब्द से गहलोत का पायलट पर निशाना

editor
editor Published May 26, 2023
Last updated: 2023/05/26 at 4:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।राजस्थान कांग्रेस के दो सीनीयर मोस्ट नेताओं के बीच अदावत खुलकर सामने आई हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जहां अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पायलट पर बार-बार निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। इधर कांग्रेस आलाकमान भी दोनों नेताओं के बीच जारी खींचतान में ज़्यादा कुछ करता नहीं दिख रहा है।नाम लिए बगैर फिर निशाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिए संबोधन में एक बार फिर सचिन पायलट को निशाने पर लिया। हालांकि इस बार उन्होंने नाम लिए बगैर अपनी बात कही और पायलट की ओर से उठाई जा रही एक मांग को ‘बुद्धि का दिवालियापन’ बता डाला।सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार ने 26 लाख युवाओं को रीट परीक्षा के लिए नि:शुल्क ट्रांसपोर्ट दिया, मगर जब पेपर आउट हुआ तो वही हाइलाइट हो गया। हमारे यहां मांग की जाती है कि पेपर आउट होगया तो मुआवजा दो। इसे बुद्धि का दिवालियापन ही कहेंगे। दुनिया में ऐसी मांग किसी ने आज तक नहीं की। ये लोग समझते ही नहीं हैं कि क्या करना है। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने जिन मांगों को लेकर सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दे रखा है, उसमें एक मांग यह भी है।जारी है शब्द बाण का सिलसिला सीएम गहलोत के पायलट को लेकर नाराजग़ी समय-समय पर झलकती रही है। अब तक वे कई बार ऐसे ‘शब्द बाण छोड़ चुके हैं जो सुर्खियां बने रहे। इनमें ‘निकम्मा, ‘नाकारा’, ‘वायरस’, ‘गद्दार’शब्द शामिल हैं।राजे पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हमारी तत्कालीन सरकार के सारे विकास कार्य बंद कर दिए। हाउसिंग बोर्ड और रोडवेज बंद करने की बात हुईऔर तीन विश्वविद्यालय बंद कर दिए। उत्तराखंड त्रासदी में जो मर गए थे, उन्हें हमने अनुकम्पा नियुक्ति दी थी। उनकी नौकरियां तक छीन ली। ग्रामीण बस सेवा बंद कर दी।इधर, फिर स्थगित हुई ‘सुलह’ बैठक राजस्थान व मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार व शनिवार को होने वाली कांग्रेस की बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखें जल्द ही तय होंगी। दरअसल, कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत शुक्रवार को राजस्थान व मध्यप्रदेश तथा शनिवार को छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम को लेकर यहां बैठकें होने वाली थीं जो स्थगित हो गई है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाई
बीकानेर
बीकानेर में मोबाइल दुकान से 40-45 हजार रुपए चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?