Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में तूफानी बारिश, बिजली गिरने से 15 की हुई मौतें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में तूफानी बारिश, बिजली गिरने से 15 की हुई मौतें
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में तूफानी बारिश, बिजली गिरने से 15 की हुई मौतें

editor
editor Published May 26, 2023
Last updated: 2023/05/26 at 8:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजधानी जयपुर में 96KM प्रतिघंटा की स्पीड से चली तेज हवाओं के कारण कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इस तूफान की स्पीड मई 2021 में आए ताऊते तूफान से भी ज्यादा रही। उस समय जयपुर में करीब 75KM स्पीड से आंधी चली थी।
टोंक में बीती रात आए तूफान से कई कच्चे मकान तबाह हो गए। लोगों को पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर होना पड़ा।
टोंक में बीती रात आए तूफान से कई कच्चे मकान तबाह हो गए। लोगों को पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर होना पड़ा।
सबसे ज्यादा 10 मौत टोंक जिले में हुई। यहां शहर के धन्ना तलाई इलाके में बीती रात बारिश और आंधी की वजह से एक मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दादा, पोता और पोती की मौत हो गई, जबकि परिवार के 4 सदस्य घायल हैं।
लोक सेवा विभाग के सहायक निदेशक भारत भूषण गोयल ने बताया कि एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हुई है। जिले की बात की जाए तो तीन निवाई क्षेत्र में, दो मालपुरा, तीन टोंक शहर, दो दूनी, दो देवली, एक उनियारा और एक टोडारायसिंह क्षेत्र में मौत हुई है।
बिजली गिरने से दूनी थाना क्षेत्र के आंवा निवासी मुस्ताक खान (55) की मौत हो गई। मुस्ताक अपने घर के पास बने खेत की रखवाली के लिए वहीं पर सो रहा था।
इसी दौरान खेत में बिजली गिर गई और वह झुलस गया। परिजन बिजली गिरने की आवाज सुन वहां पहुंचे तो मृत हालत में थे। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र की टीम घर पहुंची और शव को दूनी के सरकारी हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।
जयपुर में 50 साल में मई में सबसे ठंडी रात
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में जयपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, सीकर, नागौर और अलवर में कई जगहों पर 10 से लेकर 70MM तक बरसात हुई। तेज बारिश के कारण जयपुर में कल रात का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जयपुर में पिछले 50 साल में मई की सबसे ठंडी रात रही।
इससे पहले पिछले साल 24 मई को जयपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह जयपुर में कल देर रात से आज सुबह 8 बजे तक 32MM बारिश दर्ज हुई, जो पिछले 12 साल में मई की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। जयपुर के अलावा अजमेर, चूरू में भी रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
बिजली के पोल, दीवार और पेड़ गिरने से नुकसान
कल देर रात जयपुर में आए इस तूफान की वजह से शहर कई जगह पेड़-पौधे, दीवार, बिजली के पोल गिर गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स का संचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा।
जयपुर के अलावा कल गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि से राज्य के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।
जयपुर में रात करीब 10 बजे बाद चली तेज आंधी के बाद जयपुर में कई जगह पेड़ गिर गए। बिंदायका इलाके में कुछ मवेशियों की मरने की भी जानकारी मिली है। खोले के हनुमानजी मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
जवाहर नगर बाइपास पर एक दीवार के गिरने से उसके पास खड़ी तीन मोटर साइकिल और एक ऑटो को भी नुकसान हुआ। तेज अंधड़ के कारण देर रात अलग-अलग शहरों से जयपुर आई 3 फ्लाइट्स को काफी देर बाद जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के लिए सिग्नल मिल सका।
मोबाइल टॉवर गिरा
तेज आंधी के कारण जयपुर के राजापार्क में एक परिसर पर लगा मोबाइल टॉवर का एक हिस्सा टूटकर नीचे सडक़ पर आ गिरा। गनीमत ये रही कि उस समय वहां से कोई व्यक्ति या वाहन चालक नहीं गुजर रहा था, वरना हादसा हो सकता था। इसी तरह दिल्ली रोड पर पानी की बड़ा पेड़ गिरने से वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में पेड़ के क्रेन की मदद से हटाकर रास्ता खुलवाया गया।
ज्येष्ठ में सावन जैसी बरसात
मौसम बदलाव ने ज्येष्ठ की गर्मी में भी सावन जैसी ठंडक का एहसास करवा दिया। हनुमानगढ़, करौली समेत कई जिलों में कल एक से लेकर 2 इंच तक बरसात हुई, जो अमूमन मई-जून में नहीं होती। अजमेर, पिलानी, जयपुर, अलवर, सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और करौली में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। यहां मई में सामान्य तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?