Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेटी को छेडऩे से रोका तो पिता कर दी हत्या,मां गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेटी को छेडऩे से रोका तो पिता कर दी हत्या,मां गंभीर
बीकानेर

बेटी को छेडऩे से रोका तो पिता कर दी हत्या,मां गंभीर

admin
admin Published July 23, 2022
Last updated: 2022/07/23 at 10:32 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। जिले के महाजन थाना इलाके में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के बारे में पुलिस को शिकायत क्या कर दी, बदमाशों ने उसकी जान ही ले ली। न सिर्फ पिता की हत्या कर दी गई बल्कि लड़की की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महाजन के मनोहरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले गुलाम की बेटी के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। उसने पुलिस को शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने युवकों को धारा 151 के तहत पाबंद कर दिया। मामला यहां शांत होने के बजाय बढ़ गया। बदमाशों ने गुलाम के घर पर ही हमला बोल दिया। पुलिस को शिकायत करने का बदला लेने पहुंचे युवकों ने माता-पिता दोनों के साथ मारपीट की। इसमें गुलाम को इतनी गंभीर चोट लगी कि मौत हो गई। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। अब मोर्चरी पर एकत्र हुए लोग हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
पहले दर्ज कराई झूठी एफआईआर
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उस्मान पुत्र शरीफ खान बच्चियों के साथ गलत हरकत कर रहा था। इस पर गुलाम ने उसे डांटा था। इस पर उस्मान ने गुलाम के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। राजीनामे का प्रयास किया लेकिन बदला लेने की धमकी दी। इस पर 23 जुलाई की रात उस्मान, जुल्फिकार, नवाब, कुरेशां, मुनसब, काले खान व चार पांच अन्य लोगों ने घर पर सो रहे गुलाम और उसकी पत्नी गोगी पर हमला कर दिया। गुलाम पर गैंची, कुल्हाड़ी और भेड़ के बाल कतरने वाली कैंची से वार किया। इस दौरान गुलाम के बच्चे नूरजहां, हमीदां व अलादित्ता ने बीच बचाव किया तो उन पर भी वार किया। उन्हें भी चोटें आई है।
अब गिरफ्तारी के प्रयास
पुलिस ने हत्या की जानकारी मिलने के बाद से आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Share News

admin July 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर
राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से बढ़ी परेशानी
Weather

You Might Also Like

बीकानेर

निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत

Published July 1, 2025
बीकानेर

अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत

Published July 1, 2025
बीकानेर

बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू

Published July 1, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार

Published July 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?