Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल की तैयारी हुई शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लोकसभा चुनाव से पहले मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल की तैयारी हुई शुरू
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल की तैयारी हुई शुरू

editor
editor Published May 24, 2023
Last updated: 2023/05/24 at 10:47 AM
Share
SHARE
Share News

नई दिल्ली। इस साल पांच राज्यों में होने वाले ‌विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि 10 जून से पहले फेरबदल हो जाएगा। वहीं, संगठन में 10 जून से पहले या फिर 10 जून के बाद बदलाव होगा। कुछ को छोडक़र उम्रदराज और कैडर के बाहर के मंत्रियों को पदमुक्त कर दिया जाएगा। दरअसल, साल 2023 के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक में हार के बाद भाजपा के सामने इन राज्यों में जीतना बड़ी चुनौती है। जिस तरह कर्नाटक में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के पास कद्दावर स्थानीय नेता थे, कमोबेश वही स्थिति इन राज्यों में भी है। सूत्रों का कहना है कि आलाकमान का आकलन है कि मौजूदा केंद्रीय मंत्रिमंडल और सांगठनिक ढांचे में फेरबदल कर, भाजपा रणनीतिक रूप से पांचों राज्यों में स्थिति बेहतर कर सकती है। चूंकि, चुनाव में ज्यादा समय बचा नहीं है। ऐसे में जल्द से जल्द परिवर्तन की तैयारी है। मौजूदा मंत्रिमंडल में कुछ अपवादों को छोडक़र उम्रदराज मंत्रियों और कैडर के बाहर के लोगों की जगह युवा और मूल कैडर के कार्यकर्ताओं को जगह मिल सकती है। पांचों चुनावी राज्यों से भी मंत्रियों के कोटे में इजाफा होने की उम्मीद है। सहयोगी दलों के लोगों को भी स्थान मिलने की उम्मीद है।


Share News

editor May 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हनुमानगढ़ तक विस्तारित ट्रेन सेवा शुरू, बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत जल्द
बीकानेर
विश्वकर्मा गेट पर युवक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर
पुनरासर यात्रा से पहले बीकानेर पुलिस अलर्ट, सेवा संघों के लिए दिशा-निर्देश जारी
बीकानेर
RBSE ने 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों में किया संशोधन
राजस्थान शिक्षा
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, युवक ने गाल पर किया किस
देश-दुनिया राजनीति
SBI के बाद अब BOI ने अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया
बीकानेर
व्यास कॉलोनी में जुए की रेड, चार आरोपी गिरफ्तार, ताश और नकदी जब्त
बीकानेर
पार्क में अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हनुमानगढ़ तक विस्तारित ट्रेन सेवा शुरू, बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत जल्द

Published August 24, 2025
बीकानेर

विश्वकर्मा गेट पर युवक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published August 24, 2025
बीकानेर

पुनरासर यात्रा से पहले बीकानेर पुलिस अलर्ट, सेवा संघों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Published August 24, 2025
राजस्थानशिक्षा

RBSE ने 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों में किया संशोधन

Published August 24, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?