Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर सहित इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर सहित इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर सहित इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी

editor
editor Published May 20, 2023
Last updated: 2023/05/20 at 4:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब वापस गर्मी बढऩे लगी है। गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में दिन का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। झुंझुनूं के पिलानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं, लगातार चल रही हीटवेव ने परेशानी बढ़ा दी है। आज दोपहर में लू चलने की आशंका है।
हालांकि, गर्मी का ये दौर अगले दो दिन और रहेगा। 23 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब और पाकिस्तान की सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। इसके बाद एक ट्रफ लाइन बनेगी।
इसके असर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के आधे हिस्सों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 23 से 25 मई के बीच आंधी-बारिश का दौर चल सकता है।
राज्य में आज मौसम पूरी तरह शुष्क है। सुबह से धूप निकल रही है। कोटा, जोधपुर, बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। कल बाड़मेर और गंगानगर में दिन के अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ।
कल सबसे ज्यादा गर्म दिन पिलानी का रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, डूंगरपुर, सिरोही और करौली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया, जो एक दिन पहले तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे था।
आज और तेज होगी गर्मी मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आज गर्मी का असर तेज हो सकता है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर एरिया में दिन में हीटवेव चलने की आशंका है। इन शहरों में दिन का तापमान आज भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की आशंका है।
22 की शाम से बदलेगा मौसम तेज गर्मी और हीटवेव से राहत 22 मई की शाम से मिलने लगेगी। 22 मई से एक नया सिस्टम विकसित होगा, जिसके असर से अगले 2-3 दिन तक राज्य के आधे हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चल सकती है।
वेदर एक्सपट्‌र्स के मुताबिक पंजाब-पाकिस्तान के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सुर्कलेशन बनेगा और उससे एक बड़ी ट्रफ लाइन बनेगी। इसके कारण राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश के जिलों में मौसम बदलेगा और वहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।
इस सिस्टम का असर इन संभागों में दिखेगा
राजस्थान में इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा बीकानेर, जयपुर संभाग में देखने को मिलेगा। वहीं अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी एक या दो दिन इस सिस्टम के असर से बारिश-आंधी हो सकती है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं और अलवर का एरिया रह सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी, कई राशियों को मिलेगा लाभ
राशिफल
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार

Published March 17, 2026
बीकानेर

करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू

Published March 17, 2026
बीकानेर

मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?