Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऊर्जा मंत्री ने गजनेर के स्कूल में किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऊर्जा मंत्री ने गजनेर के स्कूल में किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण
बीकानेरराजस्थान

ऊर्जा मंत्री ने गजनेर के स्कूल में किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण

editor
editor Published May 18, 2023
Last updated: 2023/05/18 at 7:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को गजनेर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा की ओर से 9.77 लाख रुपये की लागत से तैयार कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हमारी बेटियां जितनी पढ़ी-लिखी होंगी, उतना ही समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी दो घरों को रोशन करती है। वहीं पढ़ी-लिखी मां के बच्चे भी शिक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के पचास से अधिका उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक के रूप में क्रमोन्नत किया है। क्षेत्र में 25 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में बेटियां भी पढ़ रही हैं।भाटी ने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2018 तक प्रदेश में 230 महाविद्यालय खुले। वहीं पिछले साढे चार वर्षों में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 300 से अधिक काॅलेज खोले हैं। श्रीकोलायत क्षेत्र में भी वर्ष 2018 तक एक भी सरकारी काॅलेज नहीं था। अब यहां सात महाविद्यालय खोल दिए गए हैं। इनमें बज्जू और श्रीकोलायत उपखण्ड मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां काॅलेज नहीं होने से बच्चों को या तो उच्च शिक्षा के लिए बीकानेर जाना पड़ता या उनकी पढ़ाई छूट जाती।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। वर्तमान में देशभर में चल रही आर्थिक मंदी और महंगाई के दौर में आमजन को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई है। अब वृद्ध दंपति को कम से कम दो हजार रुपये पेंशन मिलेगी। इससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र लोगों को इन शिविरों में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
*विधायक निधि से विकास कार्य करवाने की घोषणा* ऊर्जा मंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गजनेर के नए भवन के लिए 10 बीघा भूमि आवंटन के लिए उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही गजनेर में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित के लिए निर्देशित किया। गजनेर में रनिंग ट्रेक बनाने के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से देने अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजनेर में विकास कार्य के लिए विधायक निधि कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बालिका विद्यालय में टीन शेड व शौचालय बनाने के लिए पंचायत समिति मद से राशि स्वीकृत कर निर्माण करवाया जायेगा।
*अग्नेऊ और खारी चारणान में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण*-
ऊर्जा मंत्री भाटी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान में 16.37 लाख रूपये की लागत से बने दो कक्षा-कक्ष का उद्घाटन किया। विधायक निधि कोष से खारी चारणान की बॉयज उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को 5-5 लाख रुपए फर्नीचर के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शीघ्र ही टीन शेड का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि खारी चारणान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हो, इसके प्रयास चल रहे हैं। गांव की महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा कक्ष की कमी को देखते हुए और कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 225 टेबल कुर्सी का सेट पंचायत समिति मद से बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खारी चारणान में आगामी एक सप्ताह में ट्यूबवेल स्वीकृत हो जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने खारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने, पेयजल की समस्या का समाधान करवाने, खारी फांटा से गंगापुरा रोड को 7 मीटर चौड़ी करने, टैचरी फांटा से नोखा दैय्या को सड़क से जोड़ने की मांग रखी। ऊर्जा मंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्नेऊ में 16.37 लाख रुपए की लागत से बने दो कक्षा-कक्षों का उद्घाटन भी किया।
*इनकी रही उपस्थिति*-
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, उप प्रधान रेवंत राम संवाल, झंवर लाल सेठिया, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूल सिंह भाटी, अधीक्षण अभियन्ता डिस्काॅम राजेन्द्र सिंह मीना, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता विजय वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम चोपड़ा, कृषि उपज मंडी चेयरमैन हजारी राम गेदर, पंचायत समिति सदस्य अमोलख राम, ओम प्रकाश सेन, रामलाल गेदर, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेदर, प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान हर्ष रानी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता डिस्काॅम बी आर के रंजन आदि उपस्थित थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी, कई राशियों को मिलेगा लाभ
राशिफल
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार

Published March 17, 2026
बीकानेर

करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू

Published March 17, 2026
बीकानेर

मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?