Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पोल हटाने के बिजली कंपनी ने मांगे डेढ़ करोड़ रुपए, पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अलग से बजट नहीं मिलता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Electricity > पोल हटाने के बिजली कंपनी ने मांगे डेढ़ करोड़ रुपए, पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अलग से बजट नहीं मिलता
Electricityबिजलीबीकानेर

पोल हटाने के बिजली कंपनी ने मांगे डेढ़ करोड़ रुपए, पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अलग से बजट नहीं मिलता

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/10 at 5:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ट्रैफिक में सबसे बड़ी रुकावट है सडक़ों के बीच में लगे 300 पोल, हटाने पर 20 से 30 फिट तक चौड़ी हो जाएंगी सडक़ें बीकानेर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में सडक़ों के बीच लगे बिजली के पोल आमजन की समस्या और बढ़ा रहे हैं। बिजली कंपनी एक सडक़ से पोल हटाने के लिए एस्टीमेट बनाकर लाखों रुपए मांगती है, लेकिन पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं मिलता। प्रशासन ने भी इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए हैं।
शहर की मुख्य सडक़ों के बीच लगे बिजली के पोल आमजन के लिए आने-जाने में परेशानी तो बनते ही हैं, हादसों का अंदेशा भी रहता है। पीडब्ल्यूडी, यूआईटी और नगर निगम सरकारी महकमों के लिए भी यह पोल जी का जंजाल हैं। नई सडक़ें बनाने, चौड़ी और मरम्मत करने का ज्यादातर काम पीडब्ल्यूडी करती है। वर्तमान में भी उसे शहर की प्रमुख सडक़ें बनानी हैं, लेकिन बीच में खड़े पोल हटाने के लिए बीकेसीएल ने करोड़ों रुपए का एस्टीमेट थमा दिया है, जिससे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। शहर में अलग-अलग जगह की मुख्य सडक़ों के हालात देखें तो सामने आया कि बीच सडक़ पर खड़े करीब 300 पोल ट्रैफिक की सबसे बड़ी रुकावट हैं। अगर इन्हें हटाकर शिफ्ट कर दिया जाए तो सडक़ें 20 से 30 फिट तक चौड़ी हो जाएंगी। लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और सडक़ दुर्घटनाएं रुकेंगी। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सबसे व्यस्ततम केईएम रोड पर प्रेमजी प्वाइंट से तोलियासर भैरूंजी की गली के बीच सडक़ पर बिजली के पोल खड़े हैं, जबकि यहां खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा लोग आते हैं।पीडब्ल्यूडी की कम बजट वाली सडक़ों के लिए बिजली के पोल हटाने का बजट नहीं मिलता, इसलिए सडक़ निर्माण के दौरान परेशानी होती है और जहां पोल लगे हैं वहां की जगह छोडऩी पड़ती है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सडक़ के बीच में आने वाले बिजली के पोल बीकेसीएल को हटाने हैं। पिछले दिनों कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें बीकेसीएल से अपने स्तर पर पोल हटाने के लिए कहा गया है। – मुकेश गुप्ता, सचिव, सडक़ सुरक्षा समिति व पीडब्ल्यूडी एसई


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे

Published February 27, 2026
बीकानेर

बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी

Published February 27, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

Published February 27, 2026
बीकानेर

व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई

Published February 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?