Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा

editor
editor Published April 30, 2023
Last updated: 2023/04/30 at 8:57 AM
Share
SHARE
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी| धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है,उनके धन में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमे आप कामयाब भी होंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकारात्मक सोच से प्रभावित होंगे।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 6

- Advertisement -

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। साथ ही आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। काम में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए, जिससे आप बेहतर फील करेंगे। आपको नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। परिवारवालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको व्यायाम करने की जरूरत है। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नई ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से सब कुछ अच्छा रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने किसी सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 9

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे। इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर- 5

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार संबंधी यात्रा का योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जायेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आप अपने ऑफिस के काम में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी| आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

लकी रंग – काला

लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

लकी रंग – सफेद

लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जाएगी। वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। वाद-विवाद से बचें।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 4


Share News

editor April 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीए परीक्षा में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दिनेश राठी टॉपर
बीकानेर
मानसून की पहली बारिश में एसपी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा
बीकानेर
कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही ठगी, राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट
बीकानेर
जनधन खाता निष्क्रिय है तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है खाता
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर
बीकानेर
लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल
बीकानेर
नोखा में अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से मिली पिस्टल
crime बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 5, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 3, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 2, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?