Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़ें दैनिक राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published April 29, 2023
Last updated: 2023/04/29 at 10:34 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति, स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा| कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 4

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऑफिस में आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से रुकी पड़ी है वो आज फाइनल हो सकती है। जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। अपने खानपान का ध्यान रखें।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 3

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार।

लकी रंग – ब्राउन

लकी नंबर- 8

सिंह राशि

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा। लोगों से आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति, स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको ससुराल पक्ष से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के रिश्ते मधुर बनेंगे।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी ध्यान सुनेंगे। परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 5

तुला राशि

आपका रुझान संगीत की ओर रहेगा। आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि

आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा। किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने के बावजूद समय पर आनंद पूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बी-टेक की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। छोटे बच्चे के खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ और फिट रहेंगे। मेडिटेशन तथा योग को दिनचर्या में शामिल करें।

लकी रंग – सफेद

लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।

लकी रंग – ग्रीन

लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवनशैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।

लकी रंग – सैफरन

लकी नंबर- 2

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

थाना स्तर का टॉप-10 वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
राजस्थान
जयपुर में आज आर्मी डे परेड, महल रोड रहेगा बंद; सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
जयपुर
आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन
राशिफल
राजस्थान में ठंड का कहर, कई शहरों में पारा शून्य से नीचे
राजस्थान
13 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला – Bikaner News
बीकानेर
मि. राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में RK Fitness Gym बीकानेर के कुशाल नाथ का डबल गोल्ड – Bikaner News
बीकानेर
मूंगफली से भरा ट्रक गायब, चालक पर लाखों के गबन का आरोप – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन

Published January 13, 2026
देश-दुनिया

500% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के भारत दौरे के संकेत – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

PSLV मिशन में रॉकेट के फ्लाइट पाथ में बदलाव, ISRO ने शुरू की जांच – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

ISRO: 2026 का पहला मिशन सफल, अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च – National News

Published January 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?