Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 10 से ज्यादा जिलों में अंधड़-बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने से 1 मौत; 30 तक मौसम रहेगा खराब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > राजस्थान में 10 से ज्यादा जिलों में अंधड़-बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने से 1 मौत; 30 तक मौसम रहेगा खराब
Weatherराजस्थान

राजस्थान में 10 से ज्यादा जिलों में अंधड़-बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने से 1 मौत; 30 तक मौसम रहेगा खराब

editor
editor Published April 27, 2023
Last updated: 2023/04/27 at 10:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर । राजस्थान में मौसम फिर से बिगड़ गया। कोटा, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में इसका असर दिखा। आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। बारां जिले में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, राजसमंद के आमेट में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।इधर, झालावाड़ में बिजली गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज हॉस्पिटल में जारी है। मौसम केंद्र जयपुर ने जयपुर ,नागौर ,जालोर, पाली समेत 10 से ज्यादा जिलों में 30-40 किलोमीटर स्पीड से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर 4 बजे के बाद भीलवाड़ा, कोटा, जैसलमेर, चित्तौडगढ़़, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ। तेज स्पीड से धूलभरी आंधी चली। बारां में बारिश के साथ गिरे ओलेबारां के छबड़ा व सकतपुर क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश के साथ आसपास के कई गांवों में चने के आकार के ओले भी गिरे। ओले गिरने का सिलसिला लगभग 5 से 7 मिनट तक जारी रहा।
आमेट में बुजुर्ग की हुई मौतराजसमंद जिले के आमेट के पास आगरिया पंचायत की आगरा का वाड़ा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शाम को अचानक 5 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने लगा। तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी और बकरियां चरा कर अपने घर की तरफ लौट रहे लालूराम मारवाड़ा इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से युवक घायलझालावाड़ जिले के पनवाड़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक घायल हो गया। 30 साल का सद्दाम बिशनखेड़ी से चलेट सडक़ पर डामरीकरण करने के लिए मशीन चला रहा था, तभी अचानक बिजली गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह करोली जिले के टोडाभीम तहसील के गांव पदमपुरा का रहने वाला है।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 27 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में 40 किलोमीटर स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 28 से 30 अप्रैल को राज्य के सभी संभागोंमें तेज आंधी के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए कृषि मंडियों और किसानों के लिए अलर्ट जारी करते हुए फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित
बीकानेर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
राजस्थान
नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
बीकानेर
जस्सूसर गेट बदहाली की कगार पर, सुरक्षा व्यवस्था हुई बेअसर
बीकानेर
सड़क पर कुत्ता आने से फिसली बाइक, युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्त अपील, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच से मारपीट, पांच पर केस
बीकानेर
मंदिर में दर्शन के दौरान महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published February 2, 2026
राजस्थान

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, राजस्थान में बढ़े दाम – Rajasthan News

Published February 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान रोडवेज में स्टिंग ऑपरेशन, करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश

Published January 31, 2026
राजस्थान

हरियाणा सड़क हादसे में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव समेत तीन की मौत

Published January 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?