Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो जगहों पर आग लगी:पांच लाख रुपए नकद, 20 तोला सोना जला, 5 मवेशी जिंदा जल गए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दो जगहों पर आग लगी:पांच लाख रुपए नकद, 20 तोला सोना जला, 5 मवेशी जिंदा जल गए
बीकानेरहादसा

दो जगहों पर आग लगी:पांच लाख रुपए नकद, 20 तोला सोना जला, 5 मवेशी जिंदा जल गए

editor
editor Published April 27, 2023
Last updated: 2023/04/27 at 10:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। रणजीतपुरा और राववाला के दो चकों में बुधवार को आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए। रणजीतपुरा के चक 10 आरडीवाई में गैस सिलेंडर फटने से 5 लाख की नकदी जल गई। इस घटना में 2 बछड़े जिंदा जल गए। वहीं राववाला के चक 8 आरपीएम में लगी आग में बकरी के तीन बच्चे जिंदा जल गए।
बज्जू के रणजीतपुरा के चक 10 आरडीवाई में बुधवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में पांच लाख की नकदी, 14 लाख के जेवर सहित दो कच्चे मकान जल गए। आग में दो बछड़े जिंदा जल गए। बुधवार दोपहर चक 10 आरडीवाई में कोजाराम जाट की ढाणी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे ढाणी में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त कोजाराम जाट ने बताया की बुधवार दोपहर हम लोग खेत में काम कर रहे थे।
उस दौरान ढाणी में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया जिससे दो कच्चे कमरे तथा एक पशुओं का छपरा जल गया। ढाणी में रखी पांच लाख नकदी जल गई। आग में 20 तोला सोने व 50 तोला चांदी के आभूषण, पांच क्विंटल सरसों, तीन क्विंटल मूंगफली तथा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पास ही पशुओं के लिए बना छपरा में आगजनी होने से उसमे बंधे दो बछड़ों की जलने से मौत हो गई तथा दो गाय पचास फीसदी जल गई।
आगजनी की सूचना पर रणजीतपुरा पुलिस तथा राजस्व पटवारी मौके पर पहुंचे। वही दूसरी ओर राववाला के चक 8 आरपीएम की एक ढाणी में आग लगने से बकरी के तीन बच्चे जिंदा जल गए। वहीं ढाणी में रखा सारा सामान जल गया। पूर्व सरपंच लिखमाराम नायक ने बताया कि चक 8 आरपीएम के गुमान खां की ढाणी में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई।
आग लगी उस समय परिवार के सभी सदस्य पास के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। आग की लपटें देखकर दौड़े जब तक ढाणी पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ढाणी में रखा पूरा समान जलकर राख हो गया। राशन के अलावा चारपाई, बिस्तर, पहनने के कपड़े, अनाज, आभूषण, नकदी सहित सभी जल गए। ढाणी के पास तीन बकरियां के बच्चे जिंदा जल गए। विदित रहे कि चार साल पहले 2019 में भी इसी ढाणी में आग लगी थी। उस समय भी सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने उस समय भी प्रशासन को अवगत करवाया था लेकिन कोई सहायक नहीं मिली थी। एक बार फिर वैसा ही हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने गरीब परिवार की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।


Share News

editor April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: यूनिटी मार्च से लेकर सड़क हादसों तक, जिले की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
8वां वेतन आयोग लागू होने तक डीए जारी रहेगा, वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी
बीकानेर
सड़क हादसा, नीलगाय से टकराने पर 16 वर्षीय बालक की मौत
बीकानेर
SIR का अनोखा असर, BLO आते ही बहुओं का मायके से जुड़ाव बढ़ा
बीकानेर
UIDAI बदलने जा रहा है आधार कार्ड का फॉर्मेट, QR आधारित नई पहचान व्यवस्था
बीकानेर
बीकानेर में गैलरी कब्जा मामला: पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश
बीकानेर
बीकानेर में मूंगफली और मूंग एमएसपी खरीद की दो अहम निविदाएं रद्द
बीकानेर
राजस्थान में बढ़ी दिन की सर्दी, 27 नवंबर से मौसम में फिर होगा बदलाव
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: यूनिटी मार्च से लेकर सड़क हादसों तक, जिले की दिनभर की बड़ी खबरें

Published November 25, 2025
बीकानेर

8वां वेतन आयोग लागू होने तक डीए जारी रहेगा, वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी

Published November 25, 2025
बीकानेर

सड़क हादसा, नीलगाय से टकराने पर 16 वर्षीय बालक की मौत

Published November 25, 2025
बीकानेर

SIR का अनोखा असर, BLO आते ही बहुओं का मायके से जुड़ाव बढ़ा

Published November 25, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?