Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published April 26, 2023
Last updated: 2023/04/26 at 9:23 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। साथ ही ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है । परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 6

- Advertisement -

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आ सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। साथ ही आईसक्रीम भी खाऐंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

लकी रंग – गुलाबी

लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम को हाथ में लेंगे वो काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो वकील है आज उन्हें किसी पुराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस मिल सकता है। लवमेटस के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 4

कर्क राशि

आज का दिन खास रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता है, जहां से आप आसानी से अप-एण्ड-डाउन कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकता है। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुचि रखते है । करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन शुभ है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 9

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। लवमेटस आज अपने घर पर शादी की बात करेंगे। हो सकता है फैमली वाले मान भी जाएं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय से पहले पूरा हो जाएगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है । इस राशि के जो लोग कवि है आज वो एक नई कविता की रचना कर सकते हैं। जो भविष्य में प्रकाशित भी हो सकता।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5

तुला राशि

आज का दिन ठीक रहने वाला है। परिवारवालों के साथ हंसी-मजाक करनें से घर का वातावरण खुशनुमा होगा। किसी बाहरी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया है। सामाजिक कार्य में हांथ बढ़ायेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। साथ ही आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। भविष्य में आपको इससे धनलाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ई-मेल आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आज आपका मन कोई नयी गाड़ी खरीदने का है तो आज खरीद सकते हैं। लवमेटस से आज उपहार मिलेगा। इससे बढ़ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जाऐगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। साथ ही परिवार सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक है आज उनके किसी पूरानी लिखी हुई पुस्तक की प्रशंसा होगी। साथ ही सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। पड़ोसियों के बीच आपके किसी पूराने सामाजिक कार्य की तारीफ होगी। साथ ही अन्य कार्य में आपके पड़ोसी आपका सहयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे और उसे सरलता से पूरा कर लेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जाएगी। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी कोईयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अच्छी परफॉरमेंस का सुखद परिणाम मिलने का योग है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जा सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लेंगे। साथ ही आज आपको जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू काम-काज में लगा रहेगा। आप जीवनसाथी की तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती है।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 9


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान – National News

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News

Published March 15, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सामाजिक पहचान बढ़ेगी, कामकाज में बरतें सावधानी

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?