Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Bank > आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर
BankRBIराजस्थान

आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर

editor
editor Published April 24, 2023
Last updated: 2023/04/24 at 11:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। कोविड के बाद राज्यों की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार दिख रहा है लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ा है, वह एक बड़ी चिंता का कारण है। अधिकांश राज्य वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर चुके हैं।
इससे जुड़े आंकड़े बताते हैं कि इन पर कर्ज का बोझ पिछले वर्ष के मुकाबले 11.5 प्रतिशत बढ़ा है। वैसे राज्यों के कुल सकल घरेलू उत्पादन (एसजीडीपी) के मुकाबले कर्ज का अनुपात वर्ष 2021 (31 प्रतिशत) के मुकाबले अब कम हो कर 28.5 प्रतिशत हो गया है। इसके बावजूद इस कर्ज को चुकाने में राज्यों को अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा देना पड़ेगा।
आरबीआइ की चेतावनी- कर्ज का बोझ बढ़ा तो पूंजीगत व्यय घटाना होगा
आरबीआइ का एक अध्ययन पत्र चेतावनी भरे लहजे में कहता है कि अगर कर्ज का बोझ बढ़ता रहा तो राज्य पूंजीगत व्यय ज्यादा नहीं कर पाएंगे और इससे इनके विकास दर पर असर होगा।आरबीआइ ने पिछले शुक्रवार को राज्यों सरकार की तरफ से पूंजीगत व्यय और इनकी विकास दर के बीच संबंधों पर एक अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित की।
इसमें कहा गया है कि राज्य जब पूंजीगत व्यय में एक प्रतिशत की वृद्धि करते हैं तो राज्य की विकास दर में 0.82 से 0.84 प्रतिशत की वृद्धि होती है। लेकिन कर्ज का बढ़ता असर सार्वजनिक विकास के फैसलों को प्रभावित करता है। कर्ज का स्तर बढ़ते ही राज्य पूंजीगत व्यय में कटौती शुरू कर देते हैं। केंद्रीय बैंक ने सुझाव दिया है कि कर्ज के स्तर को नीचे रखने का लक्ष्य होना चाहिए और साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए।
पूंजीगत खर्चे में काफी ज्यादा वृद्धि की होगी जरूरत : जरूरत
केंद्रीय बैंक ने यह भी बताया कि भारत की तेज आर्थिक विकास दर को बनाए रखने के लिए पूंजीगत खर्चे में काफी ज्यादा वृद्धि की जरूरत होगी। सिर्फ शहरी क्षेत्र में अगले 15 वर्षों में 840 अरब डालर के निवेश की जरूरत होगी। राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीदमोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए राज्यों की तरफ से पेश बजट के आधार पर इन पर कर्ज की स्थिति का एक आकलन पेश किया है।
इसमें कहा गया है कि इस वर्ष सभी राज्यों का संयुक्त तौर पर एसजीडीपी के अनुपात में कर्ज का स्तर 28.3 प्रतिशत रहेगा, जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 28 प्रतिशत था। हालांकि, कोरोना काल से तुलना करें तो यह कम है।
राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद
2020-21 में कोरोना की वजह से केंद्र के साथ ही राज्यों का राजस्व संग्रह काफी कम हो गया था और इन्हें काफी ज्यादा कर्ज लेना पड़ा था। इससे कुल एसजीडीपी के मुकाबले कर्ज का अनुपात बढक़र 31 प्रतिशत हो गया था। इस साल जो बजट पेश किया गया है, उसके हिसाब से राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।
जबकि राज्यों के कुल संग्रह में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि होने वाली है। 2023-24 में राज्यों की तरफ से कुल 9.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। प्रमुख राज्यों का एसजीडीपी के मुकाबले कर्ज अनुपात (त्‍‌नमें)महाराष्ट्र 18.1ओडिशा 13.1पंजाब 49.7उत्तर प्रदेश 32.1उत्तराखंड 28.2मध्य प्रदेश 30.2बिहार 37.8छत्तीसगढ़ 23.8झारखंड 27


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार को घेरा
बीकानेर
राजस्थान में 9 दवाएं अमानक पाई गईं, बाजार से हटाने के आदेश जारी
राजस्थान
सतीश शाह का निधन: बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा
बीकानेर
राजस्थान में बिना कलेक्टर की अनुमति नया सरकारी भवन नहीं बनेगा, जारी हुआ आदेश
बीकानेर
बीकानेर: ब्रह्म शक्ति चामुंडा माता मंदिर में चोरी, 6 लाख रुपये और चांदी गायब
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों का दबदबा, आम जनता पर सख्ती जारी
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ते अपराध पर पुलिस सख्त, नयाशहर थाना क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी
बीकानेर
‘गहलोत राजनीति में माहिर, पर रणनीति में नाकाम’, बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में 9 दवाएं अमानक पाई गईं, बाजार से हटाने के आदेश जारी

Published October 25, 2025
राजस्थान

‘गहलोत राजनीति में माहिर, पर रणनीति में नाकाम’, बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़

Published October 25, 2025
राजस्थान

राजस्थान सरकार ने RBI से बॉन्ड जारी कर जुटाए 5000 करोड़, बढ़ा कर्ज का बोझ

Published October 25, 2025
राजस्थान

राजस्थान बना पोषण में मिसाल, बीकानेर और जोधपुर की शानदार उपलब्धि

Published October 24, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?