Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डॉक्टर्स के बाद स्कूल संचालक करेंगे विरोध 26 को मुख्यमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > School > डॉक्टर्स के बाद स्कूल संचालक करेंगे विरोध 26 को मुख्यमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन
Schoolराजस्थानशिक्षा

डॉक्टर्स के बाद स्कूल संचालक करेंगे विरोध 26 को मुख्यमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन

editor
editor Published April 24, 2023
Last updated: 2023/04/24 at 11:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकाने। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 26 अप्रैल को बीकानेर में होने वाली राजनीतिक सभा के रंग में भंग डालने के लिए प्राइवेट स्कूल्स के टीचर्स लामबंद हो रहे हैं। दरअसल, राज्यभर के दस हजार से ज्यादा स्कूल्स को पिछले साल फ्री एडमिशन वाले एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की फीस अब तक नहीं मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की लापरवाही के चलते ये परेशान प्राइवेट स्कूल्स के संचालक अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष विरोध प्रदर्श करेंगे। गहलोत 26 अप्रैल को बीकानेर में आ रहे हैं। स्कूल एज्यूकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि राजस्थान के 10 हजार 465 स्कूल्स को शिक्षा सत्र 2022-23 की फीस अब तक नहीं मिली है। ये हालात तब है जब राज्य सरकार बजट दे चुकी है, फाइनेंस डिपार्टमेंट स्वीकृति दे चुका है। शिक्षा निदेशालय स्तर पर रही लापरवाही के चलते करीब 180 करोड़ रुपए का भुगतान अटका हुआ है। प्राइमरी से जुड़े स्कूल्स को ये भुगतान मिल गया लेकिन सेकंडरी एज्यूकेशन से जुड़े अधिकांश स्कूल भुगतान को तरस रहे हैं। उदयपुर और श्रीगंगानगर के कुछ स्कूल्स को छोडक़र राज्य के अधिकांश स्कूल्स को फीस नहीं मिली है। भादू ने बताया कि उन्होंने इस बारे में शिक्षा निदेशालय से संपर्क किया लेकिन सही जवाब नहीं मिला। इसके बाद जयपुर में फाइनेंस डिपार्टमेंट से संपर्क किया। तब बताया गया कि भुगतान हो चुका है लेकिन स्कूल्स को अब तक नहीं मिला।
इस कारण हो रहा विरोध
मीडिया प्रभारी ने बताया की शिक्षा सत्र 2022- 23 में निशुल्क पढ़ाए गये। विद्यार्थियों के बिल विभाग द्वारा बनाकर ट्रेजरी को भेज दिए गए। ट्रेजरी ने पास करके जयपुर फाइनेंस डिपार्टमेंट को 25 मार्च से पहले ईसीएस के लिए भेज दिए गए। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने अब तक ईसीएस नहीं किया है। इस वजह से स्कूलों को भुगतान नहीं हो रहा है। यह भुगतान 31 मार्च से पहले हो जाना चाहिए था। संपूर्ण शिक्षा सत्र बीत चुका है। इसलिए दोनों किस्तों का भुगतान एक साथ होना चाहिए। शिक्षा सत्र 2018-19 व 2019-20 का प्रदेश के हजारों स्कूलों का भूगतान तिथि का बैरियर लगाकर रोका हुआ है। शिक्षा सत्र 2020-21 का ऑफलाइन के नाम पर भुगतान रोका हुआ है।
बीकानेर से विरोध की शुरूआत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 26 अप्रैल को बीकानेर के जसरासर में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इसी दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू के प्राइवेट स्कूल संचालक एकत्र होंगे। ये सभी लोग जनता के बीच में रहेंगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विरोध करेंगे। संगठन का उद्देश्य मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करना रहेगा।
मीटिंग में ये रहे उपस्थित
बैठक में जिलाध्यक्ष चूरू से हेतराम घिंटाला, हनुमानगढ से गुरुदेव सिंह, गंगानगर से खाली राम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष श्री डूंगरगढ़ से ओमप्रकाश भास्कर, मनोज गुंसाई, लूणकरणसर से मनोज शर्मा, मोतीगढ़ से सद्दाम हुसैन, पुगल से पेमाराम, छतरगढ से बद्रीनारायण गर्ग, खाजूवाला से अनिल कस्वां, बज्जू से शिवकरण कड़वासरा, पांचू से राजाराम बिश्नोई, नोखा से पुनाराम गोदारा व जसरासर से प्रेमकांत तरड ने अपने विचार व्यक्त किए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत
बीकानेर
नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बीकानेर
नयाशहर में मदद के बहाने युवक की सोने की चैन तोड़ी, आरोपी फरार
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सराहा राजस्थानी गीत ‘खुड़को… थारे नाम रो
बीकानेर
बीकानेर में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर दो महिलाओं ने किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर के नोखा में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर: छात्रा हत्या मामले में प्रशासन-प्रतिनिधि वार्ता बेनतीजा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
राजस्थान

संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?