Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 3 दिन बाद मिलेगा एक दिन के अंतराल से पानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > पानी > 3 दिन बाद मिलेगा एक दिन के अंतराल से पानी
पानीबीकानेर

3 दिन बाद मिलेगा एक दिन के अंतराल से पानी

editor
editor Published April 24, 2023
Last updated: 2023/04/24 at 11:51 AM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आंशिक नहरबंदी चल रही है। नहर में केवल पेयजल उपयोग के लिए पानी चलाया जा रहा है। यह 25 अप्रेल तक चलाने के बाद पूर्ण नहरबंदी शुरू करना प्रस्तावित था। अब सिंचाई विभाग ने पंजाब से सम्पर्क साधकर तीन दिन पेयजल उपयोग के लिए पानी और चलाने पर सहमति ले ली है। ऐसे में 28 अप्रेल तक नहर में पानी चलने की उम्मीद है। इसी के अनुरूप जलदाय विभाग ने जलाशय में पानी भंडारण की व्यवस्था की है। साथ ही पूर्ण नहरबंदी लागू होने के साथ पानी आपूर्ति में कटौती कर एक दिन के अंतराल से पानी आपूर्ति की व्यवस्था अब 26 अप्रेल की जगह 29 अप्रेल से प्रभावी करने की उम्मीद है। जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शोभासर और बीछवाल जलाशय करीब 80-90 सेंटीमीटर खाली है। रोजाना नहर से पानी वहां आ रहा है, साथ ही शहरवासियों को इसमें से पानी की आपूर्ति भी रोजाना की जा रही है। अगले पांच दिन में दोनों जलाशय शत प्रतिशत भर जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण नहरबंदी प्रभावी होने से नहर में जलप्रवाह शून्य हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को दोनों जलाशयों में संग्रहित किया पानी ही आगे एक महीने आपूर्ति की जानी है। जलाशयों का पानी दैनिक आवश्यकता के हिसाब से 15 दिन आपूर्ति कर सकते हैं। जिसे एक महीने चलाने  लिए एक दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था लागू की जाएगी।सिंचाई विभाग से बैठक कर करेंगे घोषित अभी पूर्ण नहरबंदी 25 अप्रेल की जगह तीन दिन बाद करने की सूचना मिली है। सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर नहर में जलप्रवाह शून्य होने की अवधि की जानकारी ली जाएगी। इसी के अनुसार शहर में पेयजल में कटौती की व्यवस्था लागू की जा एगी। अभी अनुमान है एकांतर जलापूर्ति 27 या 28 अप्रेल के बाद ही लागू की जाएगी। शहर के उपभोक्ताओं को इसकी पहले सूचना कर दी जाएगी। जिससे वह दैनिक पानी के उपभोग को आपूर्ति के अनुसार नियंत्रित कर सकेंगे। -दीपक बंसल, एसई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग


Share News

editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर
बीकानेर
लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल
बीकानेर
नोखा में अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से मिली पिस्टल
crime बीकानेर
देश की पहली डिजिटल जनगणना में लोग खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
देश-दुनिया
UPSC ने 241 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
बीकानेर
सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर

Published July 7, 2025
बीकानेर

लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल

Published July 7, 2025
crimeबीकानेर

नोखा में अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से मिली पिस्टल

Published July 7, 2025
बीकानेर

UPSC ने 241 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

Published July 7, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?