Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जमकर हो रही है पतंगबाजी, घर-घर हुई मटकी पूजा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जमकर हो रही है पतंगबाजी, घर-घर हुई मटकी पूजा
बीकानेरराजस्थान

नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जमकर हो रही है पतंगबाजी, घर-घर हुई मटकी पूजा

editor
editor Published April 22, 2023
Last updated: 2023/04/22 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर शहर की स्थापना को 536 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में शहर शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहा है। अक्षय द्वितीय और अक्षय तृतीय दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव के चलते हर घर में गेहूं का खीचड़ा बन रहा है तो पीने के लिए इमलाणी भी तैयार हो रही है। इसी इमलाणी के सहारे लोग तेज धूप में भी घर की छत पर पतंगबाजी शुरू कर चुके हैं जो शाम होते-होते परवान चढ़ जाएगी। आज से ज्यादा पतंगबाजी रविवार को होगी। एक अनुमान के मुताबिक बीकानेर में महज दो दिन में करीब दस करोड़ रुपए का पतंगों का व्यापार होता है।
सुबह सूर्योदय के साथ ही बीकानेर में पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया है। बोय काट्या और उड़ा-उड़ा के जयघोष के साथ लोग एक दूसरे को न सिर्फ चैलेंज देते हैं बल्कि जोश भी भर देते हैं। हर उम्र के बच्चे, युवा और बुजुर्ग आज दिनभर छत पर ही रहने वाले हैं। महिलाएं भी पीछे नहीं है, शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं भी घर की छत पर नजर आती है। पतंगबाजी भी करती है। वैसे तो पूरे शहर में ही आज पतंगबाजी चरम पर है लेकिन परकोटे के भीतर सातवें आसमान पर है। कहीं छत पर डीजे चल रहा है तो कहीं मोबाइल पर बज रहे गानों पर ही लोग थिरक रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोगों ने बेड शीट्स को ही टेंट बना लिया है। कोई पतंगों में धागा लगाने का काम कर रहा है तो कोई फटी पतंगों को चिपकाने का। दोपहर में पतंगबाजी का दौर कुछ धीमा पड़ेगा तो लोग इन्हें तैयार करके रखेंगे। शाम को छत से एक पतंग कटने के साथ ही दूसरी आसमान में चढऩे लगेगी।
पतंगों के बाजार में भीड़
बीकानेर में इन दिनों पतंगों व मांझे के बाजार में जबर्दस्त भीड़ है। बीकानेर में सौ से ज्यादा दुकानों पर पतंगें बिक रही है। छोटी दुकानें अलग है जो हर गली मोहल्ले में खुली हुई है। माना जा रहा है कि इस बार बीकानेर में करीब दस करोड़ रुपए की पतंगों का व्यापार हो रहा है। इसमें मांझा भी शामिल है। बीकानेर में बरेली, लखनऊ, कानपुर सहित उत्तरप्रदेश के कई शहरों में बनने वाली पतंगें और मांझा बिक रहा है। जयपुर में बनी पतंगें भी बीकानेर आ रही है जो अन्य की तुलना में सस्ती है। इसके बाद भी लोग उत्तरप्रदेश की पतंगों को ज्यादा पसन्द करते हैं। इन सामान्य पतंगों की कीमत पांच रुपए से पचास रुपए तक है। ऐसे फैंसी पतंगों की कीमत इससे भी ज्यादा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?