Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसबीआई से गायब 11 करोड़ रुपए को सट्टे में लगाया,पंजाब में 5 लोगों के अकाउंट खंगाले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > एसबीआई से गायब 11 करोड़ रुपए को सट्टे में लगाया,पंजाब में 5 लोगों के अकाउंट खंगाले
राजस्थान

एसबीआई से गायब 11 करोड़ रुपए को सट्टे में लगाया,पंजाब में 5 लोगों के अकाउंट खंगाले

editor
editor Published April 21, 2023
Last updated: 2023/04/21 at 5:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेहंदीपुर बालाजी । साल 2016 से 2021 तक दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के चढ़ावे में आए सिक्के 11 करोड़ के सिक्के एसबीआई बैंक से गायब हो गए थे। मामले की जांच चली और अब इस घोटाले के तार पंजाब के फरीदकोट तक जुड़ गए है।दावा किया जा रहा है कि गायब हुए इन सिक्कों को  सट्‌टे और शेयर मार्केट में खपाया गया। इधर, सीबीआई की टीम फरीदकोट के जैतो में छापा मारा है, जहां 5 संदिग्ध आरोपियों के घरों में जांच करते हुए उनके काउंट भी खंगाले हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट में श्रद्धालुओं से सिक्कों के रूप में आने वाले चढ़ावे की रकम को मंदिर ट्रस्ट कस्बे की एसबीआई शाखा में जमा करदाता है। साल 2016 से 2021 तक बैंक बालाजी ट्रस्ट की ओर से 13 करोड़ 01 लाख 71 हजार 275 रुपए के सिक्के बैंक में जाम कराए थे। इसके बाद 18 जून 2021 में हरगोविंद मीणा ने बैंक का चार्ज संभाला तो उन्हें सिक्के कम होने का शक हुआ। जिस पर उन्होंने सिक्कों की गिनती करवाने के लिए अर्पित गुड्स कैरियर को इसका टेंडर दिया गया।

5 लोगों के खाते में हुए ट्रांजेक्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को शक है कि उस समय घोटाले का यह पैसा ढ्ढक्करु और शेयर मार्केट में लगाया गया है। इसकी ट्रांजैक्शन फरीदकोट जिले के जैतो निवासी 5 लोगों के खाते में से दौरान हुई। इसी जांच में सीबीआई टीम गुरुवार की शाम फरीदकोट पहुंची थी।

- Advertisement -

फर्म के मैनेजर को भी मिल चुकी है धमकी

इस दौरान बैंक में जमा सिक्कों की गिनती के लिए क्षेत्रीय कॉमर्शियल ऑफिस सवाई माधोपुर के आदेश पर 8 जुलाई 2021 को गठित समिति ने वेंडर अर्पित गुड्स करियर को सिक्कों की गिनती का टेंडर दिया था। अधिकृत फर्म द्वारा शाखा मैनेजर हरगोविंद मीणा की देखरेख में कस्बे की राधा रमण धर्मशाला में 22 जुलाई 2021 से सिक्कों की गिनती की जा रही थी।

इस दौरान 10 अगस्त 2021 को फर्म के मैनेजर सतीश शर्मा बालाजी की राधा रमण धर्मशाला में ठहरा हुआ था। इस दौरान रात में करीब 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने फर्म के मैनेजर को सिक्कों की गिनती नहीं करने को कहा साथ ही सिक्कों की गिनती करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर फर्म के मैनेजर ने वॉट्सऐप और ब्रांच के ईमेल पर शिकायत भेजी। जिस पर बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने इस संबंध में तत्कालीन एसपी मृदुल कच्छावा को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जिस पर टोडाभीम थाने मं मामला दर्ज हुआ था।

गिनती में कम मिले 11 करोड़ के सिक्के

जब सिक्कों की गिनती पूरी तो हुई तो एक करोड़ 39 लाख 60 हजार रुपए ही मिले। ऐसे में गिनती में करीब 11 करोड़ सिक्के कम मिले। इस संबंध में बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में तत्कालीन एसपी मृदुल कच्छावा एसपी के निर्देश पर 16 अगस्त 2021 को टोडाभीम थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ।

मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे 9 ब्रांच मैनेजर सहित 40 बैंक कर्मचारियों के खिलाफ परिवाद में नाम दिए गए थे।

कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई के पास पहुंचा मामला

इस दौरान एसबीआई ने मामले के खुलासे के लिए मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए जयपुर हाईकोर्ट की शरण ली। जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 अप्रैल को हाईकोर्ट ने एसबीआई बैंक की याचिका पर मेहंदीपुर बालाजी के एसबीआई बैंक के तहखाने से गायब हुए 11 करोड़ के सिक्कों के मामले में सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए थे।

इसके बाद सीबीआई टीम ने 20 अप्रैल को पहली बार मेहंदीपुर बालाजी पहुंच कर एसबीआई बैंक में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही सिक्कों की गिनती करते वक्त वेंडर कंपनी के कर्मचारियों को जिस धर्मशाला में धमकाया गया, उस धर्मशाला का भी जायजा लिया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी सीबीआई की एक टीम मेहंदीपुर बालाजी में डेरा डाले हुए थी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?