Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम में आज से मास्क जरूरी, पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > पीबीएम में आज से मास्क जरूरी, पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढोतरी
HealthhospitalPBM Hospitalकोरोनाबीकानेर

पीबीएम में आज से मास्क जरूरी, पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढोतरी

editor
editor Published April 8, 2023
Last updated: 2023/04/08 at 11:56 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हुई बढ़त ने चिकित्सा विभाग और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को एक साथ 12 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने शनिवार से पीबीएम हॉस्पिटल में नो मास्क नो ट्रीटमेंट के आदेश जारी कर दिए। ऐसे में अब बिना मास्क वाले मरीजों को हॉस्पिटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ना ही उन्हें डॉक्टर परामर्श देंगे।बता दें गुरुवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित नौ मरीज कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। अब जिले में कोविड एक्टिव केस बढक़र 32 हो चुके हैं। शुक्रवार को ही सीएमएचओ मोहम्मद अबरार पंवार ने सभी चिकित्साधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर ऑक्सीजन और दवाइयों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़त चिंता का विषय है। अब कोविड गाइडलाइन की पालना करने का वक्त आ गया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जारी निर्देशों के बाद सीएमएचओ ने कोविड की सैंपलिंग 200 से बढ़ाकर 600 प्रतिदिन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की आरटी पीसीआर नियमित हो रही है। सैंपलिंग शनिवार से बढ़ा देंगे।
इंतजाम में कमी नहीं, सख्ती बरतेंगे
कोरोना से निपटने के लिए हॉस्पिटल के डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इंतजाम पूरे हैं, इसके बावजूद आगामी दिनों में संसाधनों को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार से उन्हीं मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा, जो मास्क पहनकर आएंगे। डॉक्टरों को भी निर्देश दिए हैं कि वे नो मास्क, नो ट्रीटमेंट के निर्देशों का पालन करें। – डॉ. गुंजन सोनी, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज
अब 200 से बढ़ाकर कोविड के 600 सैंपल लिए जाएंगे
जयपुर और उड़ीसा से लौटे दो यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क वाले 82 लोगों की जांच होगी
सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि शुक्रवार को जिन 12 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके संपर्क में रहे 82 लोगों की कोविड रिपोर्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रिपोर्ट में दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है, जिसमें एक मरीज जयपुर तथा दूसरा उड़ीसा से बीकानेर लौटा है। दो दिन पहले भी कोयंबटूर और सूरत से लौटे मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनके परिजनों की सैंपलिंग करवाई गई थी। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड में यात्रियों की तथा हॉस्पिटल में मरीजों की रेंडम सैंपलिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
छोटे बच्चों को भी चपेट में ले रहा कोरोना
पीबीएम के सुपरिटेंडेंट डॉ. पीके सैनी ने बताया कि छोटे बच्चों को भी कोरोना चपेट में ले रहा है। परिजनों को चाहिए कि वह बच्चों को स्कूल-कॉलेज मास्क पहनाकर ही भेजें। शुक्रवार को जारी रोगियों सूची में अधिकतर की उम्र 3 साल से 14 के बीच है। लोगों को अब सावधानी बरतने की जरूरत है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवक से मारपीट कर नगदी व जेवर लूटे
बीकानेर
पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान
राजस्थान
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल
राजस्थान
आज का राशिफल: सामंजस्य, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा दिन
राशिफल
नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवक से मारपीट कर नगदी व जेवर लूटे

Published February 26, 2026
बीकानेर

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार

Published February 25, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला

Published February 25, 2026
बीकानेर

ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला

Published February 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?