Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर बढ़ गया ब्याज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर बढ़ गया ब्याज
देश-दुनियानई दिल्लीसुकन्या समृद्धि योजना

सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर बढ़ गया ब्याज

editor
editor Published April 2, 2023
Last updated: 2023/04/02 at 6:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली : क्या आप सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करते हैं या इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं? आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार ने इस योजना के लिए ब्याज दर को बढ़ा दिया है। सरकार हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों (Small Savings Schemes Interest Rate) की घोषणा करती है। अप्रैल से जून 2023 की तिमाही के लिए शुक्रवार को सरकार ने ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की दरों (SSY Interest Rate) को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज दर को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। इस समय इस योजना में 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलती थी। अब इसे बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है।

बेटियों के लिए है सबसे लोकप्रिय स्कीम

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत बेटी पढाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना को लॉन्च किया गया था। यह लॉन्ग टर्म की सेविंग स्कीम है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटियों के नाम पर निवेश करते हैं। यह एक सरकारी योजना है, इसीलिए इसमें रिस्क नहीं है। इस स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिलता है।

इनकम टैक्स में मिलती है छूट

- Advertisement -

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इस स्कीम में निवेश पर 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। यह स्कीम EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इस स्कीम में निवेश, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती हैं।

10 साल की उम्र से पहले खुलवा लें खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले खाता खुलवाया जाता है।परिवार की अधिकतम दो बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाया जा सकता है। इस योजना में किये गए निवेश से आप बच्चियों की शादी तथा उच्च शिक्षा के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर
राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
राजनीति
बीकानेर में धमकी के बाद बाइक को लगाई आग, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपए छीनने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में टक्कर मार फायरिंग का आरोप, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में नहर में फिसलने से युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जंग के असर से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स टूटा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

Published March 2, 2026
देश-दुनिया

मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?