Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मगरमच्छ ने पशुपालक पर किया हमला, दबे पांव आया और खींच ले गया नदी में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > करौली > मगरमच्छ ने पशुपालक पर किया हमला, दबे पांव आया और खींच ले गया नदी में
करौलीराजस्थान

मगरमच्छ ने पशुपालक पर किया हमला, दबे पांव आया और खींच ले गया नदी में

editor
editor Published March 25, 2023
Last updated: 2023/03/25 at 6:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान। करौली। चंबल नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने एक पशुपालक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ पशुपालक को अपने जबड़े में पकड़कर गहरे पानी में खींचकर ले गया। इस दौरान पशुपालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। मामला करौली जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर करणपुर थाना के क्षेत्र के डंगरिया गांव का है।

करणपुर थानाधिकारी लाल बहादुर ने बताया कि डंगरिया गांव निवासी पशुपालक सरवन कोली (50) पुत्र मनकू कोली जंगल में बकरी चराने गया था। पशुपालक को भूख लगी तो वो पोटली में बंधे अपने खाने को खाने से पहले हाथ धोने चंबल नदी के किनारे पर गया। चंबल नदी में हाथ मुंह धोने के दौरान ही किनारे पर घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने पशुपालक पर हमला कर दिया। हमले के बाद मगरमच्छ अपने जबड़े में पकड़कर पशुपालक को गहरे पानी में ले गया। इस दौरान पशुपालक कुछ देर चिल्लाया और बचने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ से संघर्ष नहीं कर सका। पशुपालक के भोजन और कपड़े नदी किनारे रखे ही रह गए।

सूचना पर करणपुर थाना पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना के बाद करौली से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पहुंची, जहां पशुपालक को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। शुक्रवार को अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया था। शनिवार सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया है। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अंधेरा होने के बावजूद ग्रामीण टॉर्च की रोशनी में चंबल किनारे टापू पर ही रातभर पहरेदारी करते रहे। एमपी और राजस्थान की सीमा के किनारे बसे गांव वाले इस दौरान मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि मगरमच्छ इंसान को उछालकर खाता है। इसी कारण वे यहां बैठे रहे कि कहीं व्यक्ति के शव को मगरमच्छ खा नहीं जाए।

- Advertisement -

पंचायत समिति सदस्य रामलखन मीना ने बताया कि करणपुर क्षेत्र के चंबल घाटों पर कोई व्यक्ति पशुओं को लेकर किनारे पहुंच गया तो वह खींचकर गहरे पानी मे ले जाता है। ग्रामीण अपने स्तर पर ही चंबल में मगरमच्छ के जबड़े से शव को छुड़ाते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा डंगरिया गांव पहुंचे और सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने पशुपालक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?