Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: इन राशि के जातको का बढ़ेगा मान-सम्मान, पापमोचनी एकादशी व्रत आज, पढ़िए आज का राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: इन राशि के जातको का बढ़ेगा मान-सम्मान, पापमोचनी एकादशी व्रत आज, पढ़िए आज का राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: इन राशि के जातको का बढ़ेगा मान-सम्मान, पापमोचनी एकादशी व्रत आज, पढ़िए आज का राशिफल

editor
editor Published March 18, 2023
Last updated: 2023/03/18 at 10:32 AM
Share
SHARE
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फास्ट फूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक-4

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द ही शादी की तैयारियां शुरू भी होगी। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

कर्क राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई-बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाएं रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा । बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उनकी मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके विचारों में उग्रता आएगी। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फल का सेवन करें तो फायदा होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है तो आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमी दूर करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

मकर राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा, आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी रिश्ते आज बेहतरीन रहेंगे। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको बहार की चीजों को खाने से बचाना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल फैसला करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें । आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8


Share News

editor March 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान
भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप
देश-दुनिया
लीप के ज़रिए बीटेक दूसरे वर्ष में प्रवेश, आवेदन 11 जुलाई से शुरू
बीकानेर
पेट्रोल पंप लूट के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से थे फरार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

हिमाचल में मानसूनी तबाही: 75 की मौत, दर्जनों लापता

Published July 6, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?