Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गैंगस्टर लॉरेंस के जेल में इंटरव्यू से जयपुर में हडक़ंप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > गैंगस्टर लॉरेंस के जेल में इंटरव्यू से जयपुर में हडक़ंप
Jaipurराजस्थान

गैंगस्टर लॉरेंस के जेल में इंटरव्यू से जयपुर में हडक़ंप

editor
editor Published March 15, 2023
Last updated: 2023/03/15 at 1:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक इंटरव्यू के बाद हडक़ंप मच गया है। जो जेल से वीडियो कॉलिंग के जरिए दिया गया है। इस इंटरव्यू में लॉरेंस बता रहा है। कि मूसेवाला की हत्या गोल्डी बरार ने करवाई थी। वही उसकी गैंग चला रहा है। इस इंटरव्यू में ये सामने आया कि वो जेल में रहकर लोगों को धमकाकर फिरौती मांग रहा है। इंटरव्यू सामने आने के बाद पंजाब जेल के अधिकारियों ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि लॉरेंस जिस जेल में बंद है। वहां जैमर लगे हुए हैं। यहां कोई इंटरव्यू नहीं हुआ है।
पंजाब जेल के अधिकारियों का बयान सामने आते ही राजस्थान जेल विभाग में हडक़ंप मचा। दरअसल, लॉरेंस करीब एक साल पहले 6 दिन जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहा था। वहीं, पिछले दिनों 14 दिन जवाहर सर्किल थाने में प्रोडक्शन वारंट पर रहा। इस पर जयपुर कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया- लॉरेंस जयपुर पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान ना किसी से मिला ना ही किसी को उसने इंटरव्यू दिया हैं।
​​​​​​ जेल ‌विभाग की माने तो लॉरेंस जब आया शेव (दाड़ी) किया हुआ था। उसका हेयर कट भी काफी छोटा था। इंटरव्यू में लॉरेंस की दाढ़ी बढ़ी हुई है। उसके बाल भी काफी बढ़े हुए हैं। जेल विभाग ने बताया- जब लॉरेंस को जयपुर पुलिस जेल में लेकर आई थी। उस दौरान उसके कपड़ों की जांच की गई। पीले रंग की टी-शर्ट नहीं थी। ऐसे में यह वीडियो जयपुर सेन्ट्रल जेल का हो ही नहीं सकता।
वर्तमान में लॉरेंस भटिंडा जेल में है बंद
मंगलवार को जब इंटरव्यू सामने आया उस दौरान लॉरेंस भटिंडा जेल में बंद था। इंटरव्यू जारी होने के बाद जेल विभाग के अधिकारी जेल पहुंचे। लॉरेंस की बैरक की जांच की गई। हालांकि उन्हें बैरक से किसी भी प्रकार का कोई फोन नहीं मिला।
इसके बाद पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा- लॉरेंस को कई एजेंसियां रिमांड पर यहां से लेकर जाती हैं। किसी जेल में यह सब हुआ होगा। लॉरेंस भटिंडा जेल में बंद है। यहां पर जेमर लगे हुए हैं।
बता दें कि पिछले दिनों जयपुर कमिश्नरेट की जवाहर सर्किल थाना पुलिस लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इस दौरान जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बिना सिक्योरिटी के लॉरेंस को मेडिकल कराने के लिए जयपुरिया अस्पताल लेकर गई थी। जिसे लेकर लॉरेंस के वकील ने कोट के सामने इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद लॉरेंस का मेडिकल हर दिन थाने में ही होता था। 14 दिन के रिमांड के दौरान लॉरेंस कड़ी सुरक्षा में जवाहर सर्किल थाने में बंद रहा। जयपुर कमिश्नर का दावा है कि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई मोबाइल या किसी से मिलने से लॉरेंस को नहीं दिया गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?