Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार
बीकानेर

राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार

editor
editor Published March 12, 2023
Last updated: 2023/03/12 at 5:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। हमेशा पर्यटकों की चहल-पहल से चहकने वाला जूनागढ़ रविवार को भारी भीड़ के बावजूद शांत था। गमगीन था। पर्यटकों को आज इस ऐतिहासिक परिसर में एंट्री नहीं थी क्योंकि राजशाही की अंतिम निशानी का आज अंतिम दिन था। कभी डूंगरपुर की राजकुमारी और फिर बीकानेर की महारानी बनी सुशीला कुमारी को आज विदाई का दिन था। हर कोई गम में डूबा हुआ था लेकिन राजपरिवार का सदस्य अंतिम यात्रा के दौरान भी गाजे-बाजे के साथ ही गढ़ से बाहर निकला। जिस ड्योढ़ी में कभी सुशीला कुमारी दुल्हन बनकर आई थी, आज उसी परिसर से उनकी पार्थिव देह बाहर निकली।

महारानी साहिबा से “दाता” और “दादीसा” जैसे नाम से पहचान रखने वाली सुशीला कुमारी की अंतिम यात्रा तय समय के मुताबिक साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई और जूनागढ़ के आगे से होते हुए पब्लिक पार्क, जयपुर रोड होते हुए सागर पहुंची। राजाओं का राज तो अब नहीं रहा लेकिन सुशीला कुमारी बीकानेर की “राजमाता” के रूप में ही स्वीकार की गई। खुशी और गम में हमेशा बीकानेर के साथ खड़ी रहने वाली राजमाता को विदाई देने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ थी। कोई उनकी राह में फूल बरसा रहा था तो कोई शीश झुकाकर अपने भाव प्रकट कर रहा था। अपने जीवन में भले ही उन्होंने राजमाता को नजदीक से नहीं देखा लेकिन सम्मान का भाव हर किसी के चेहरे पर था।

सिद्धि कुमारी की तरफ निगाहें

अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोगों की निगाहें सिर्फ सिद्धि कुमारी की तरफ थी। इस परिवार में और भी सदस्य है लेकिन सिद्धि कुमारी ही जनता के बीच रहती है। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी अपनी दादीसा की सेवा में जुटी रहती थी। हर किसी को पता है कि दादीसा के जाने से सिद्धिकुमारी के जीवन में बड़ी रिक्तता आई है। सिद्धि कुमारी के चेहरे पर “दाता” के जाने का गम साफ नजर आया।

- Advertisement -

सागर में अंतिम संस्कार

बीकानेर राजपरिवार के सभी सदस्यों का अंतिम संस्कार सागर में ही होता है। “राजपरिवार की छतरियां” नाम से विख्यात इस स्थान पर राजपरिवार के सभी सदस्यों की अलग अलग समाधियां बनी हुई है। यहीं पर सुशीला कुमारी की एक छत्तरी अगले कुछ समय में बनकर तैयार हो जाएगी।

ऊंट, बैंड और शाही सवारी

अंतिम यात्रा में सबसे आगे राजस्थानी परिधानों से सजे ऊंट चल रहे थे, उनके पीछे राजपरिवार का स्पेशल बैंड मातमी धुन गा रहा था। वहीं पीछे शाही परिवार की पौशाक पहने लोग भी चल रहे थे। बड़ी संख्या में सामान्य लोग भी साथ साथ चल रहे थे। राजमाता के लिए विशेष पालकी कल ही तैयार की गई। जिसे फूलों से सजाया गया। इसी पालकी में उन्हें सागर तक ले जाया गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अधिवक्ताओं द्वारा अभियंता से मारपीट पर बीकानेर में विरोध प्रदर्शन
बीकानेर
नयाशहर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
व्हाट्सएप में नया भूतिया स्कैम, बिना OTP के अकाउंट हो सकता है हैक
बीकानेर
उर्स पर PM मोदी व केंद्र सरकार की चादर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पेश
बीकानेर
H-1B वीजा संकट: सोशल मीडिया जांच ने भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ाई मुश्किलें
देश-दुनिया
पीबीएम अस्पताल का 100 करोड़ का CT-MRI टेंडर फिर विवादों में
बीकानेर
देर रात पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 24 से अधिक लोग पकड़े
बीकानेर
भारत विरोधी बयानों पर शेख हसीना का प्रहार, ‘चिकन नेक’ टिप्पणी को बताया खतरनाक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अधिवक्ताओं द्वारा अभियंता से मारपीट पर बीकानेर में विरोध प्रदर्शन

Published December 22, 2025
बीकानेर

नयाशहर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published December 22, 2025
बीकानेर

व्हाट्सएप में नया भूतिया स्कैम, बिना OTP के अकाउंट हो सकता है हैक

Published December 22, 2025
बीकानेर

उर्स पर PM मोदी व केंद्र सरकार की चादर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पेश

Published December 22, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?