Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में अगले 3 दिन गर्मी, फिर होगी बारिश, रात में गर्मी कंट्रोल रहने की उम्मीद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान में अगले 3 दिन गर्मी, फिर होगी बारिश, रात में गर्मी कंट्रोल रहने की उम्मीद
JaipurWeatherराजस्थान

राजस्थान में अगले 3 दिन गर्मी, फिर होगी बारिश, रात में गर्मी कंट्रोल रहने की उम्मीद

editor
editor Published March 11, 2023
Last updated: 2023/03/11 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश-ओलावृष्टि के बाद जो तापमान गिरा था। वह अब फिर से बढऩा शुरू हो गया है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, फलौदी, जालोर में कल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज से 13 मार्च तक प्रदेश के कई शहरों में गर्मी बढऩे की संभावना जताई है। वहीं, 14 तारीक से फिर बरसात शुरू होगी।
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट देखें तो कल सबसे ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस तापमान जोधपुर के फलौदी में दर्ज हुआ। बाड़मेर में भी दिन का अधिकतम तापमान 36.5 पर पहुंच गया। उदयपुर, धौलपुर, टोंक, बूंदी, बारां, करौली, अलवर, जयपुर में भी दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जो कल 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया है।

हालांकि रात का तापमान अभी कम है, इससे लोगों को रात में हल्की ठंड का अहसास रहता है। अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, पिलानी, सीकर, उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मार्च के शुरू में इन शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 3 दिन में कई शहरों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के तक पहुंच सकता है। वहीं, रेगिस्तानी एरिया बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, फलौदी में पारा 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

- Advertisement -

14 से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 14 मार्च से एक बड़ा वेदर सिस्टम मध्य भारत में बनेगा, जिसके असर से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में बारिश हो सकती है। राजस्थान में 14 मार्च से पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद ये धीरे-धीरे आगे बढक़र जयपुर, अजमेर संभाग और जोधपुर संभाग के जिलों में भी बारिश होगी। संभावना है कि बारिश का ये दौर करीब 3-4 दिन तक चलेगा।

ज्यादा स्ट्रांग होगा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 14 मार्च से जो सिस्टम एक्टिव होगा वह पिछले सिस्टम की तुलना में ज्यादा स्ट्रांग होगा। इस कारण 3-4 दिन न केवल बारिश होगी, बल्कि तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और ओले गिरने की भी आशंका है। इस सिस्टम का असर भारत के कई राज्यों में रहेगा और वहां थडरस्ट्राम एक्टिविटी होगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?