Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई फेल : राजस्थान में 14 मार्च से फिर इन 6 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई फेल : राजस्थान में 14 मार्च से फिर इन 6 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट
Weatherबीकानेरराजस्थान

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई फेल : राजस्थान में 14 मार्च से फिर इन 6 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट

editor
editor Published March 10, 2023
Last updated: 2023/03/10 at 8:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में इस बार मार्च के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी की मौसम विभाग की चेतावनी गलत साबित हुई है। दरअसल, फरवरी के आखिरी दिन मौसम केंद्र ने मार्च से मई का फोरकास्ट जारी किया था। इसमें मार्च के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से ऊपर रहने और तेज गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई थी।

पिछले 3-4 दिनों से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से तापमान कंट्रोल रहा। वहीं, अब 14 मार्च से 6 जिलों में एक बार फिर बारिश की संभावना है।

जयपुर में स्थिति देखें तो मार्च में औसत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। पिछले दो दिन जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे है। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। जयपुर में 15 फरवरी के बाद से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर ही दर्ज हो रहा था, जो 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

इसी तरह कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मार्च में अब तक तापमान इतना ऊपर नहीं गया है, जितना फरवरी में पहुंच गया था।

- Advertisement -

आज से बढ़ने लगेगा तापमान

लगातार 3-4 दिन थंडरस्ट्राम एक्टिविटी (बादल, बारिश, ओलावृष्टि) होने से राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। इससे गर्मी कंट्रोल रही है। अब शुक्रवार से मौसम साफ होने लगा है। कई शहरों में दिन का तापमान अगले 2-3 दिन में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएंगे।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 मार्च के बाद राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक चला जाता है। जबकि जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में तापमान 35 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाता है। इस बार ऐसा मुश्किल ही देखने को मिलेगा। क्योंकि राजस्थान में 14 मार्च से एक बार फिर बारिश शुरू होगी। इससे तापमान फिर से कंट्रोल होने लगेगा।

7 दिन 6 जिलों में बारिश की संभावना

14 मार्च से जो सिस्टम बनेगा, उसका असर 20 मार्च तक बने रहने की संभावना है। ये सिस्टम भी काफी स्ट्रॉन्ग होगा। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
बीकानेर
रेल बजट 2026-27 में राजस्थान को 10,228 करोड़, बीकानेर मंडल विद्युतीकृत
बीकानेर
सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित
बीकानेर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
राजस्थान
नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
बीकानेर
जस्सूसर गेट बदहाली की कगार पर, सुरक्षा व्यवस्था हुई बेअसर
बीकानेर
सड़क पर कुत्ता आने से फिसली बाइक, युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्त अपील, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Published February 2, 2026
बीकानेर

रेल बजट 2026-27 में राजस्थान को 10,228 करोड़, बीकानेर मंडल विद्युतीकृत

Published February 2, 2026
बीकानेर

सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित

Published February 2, 2026
राजस्थान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published February 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?