Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal, 9 March 2023 : इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal, 9 March 2023 : इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal, 9 March 2023 : इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ

editor
editor Published March 9, 2023
Last updated: 2023/03/09 at 8:54 AM
Share
SHARE
Share News

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज जितनी जरूरत हो उतना बोले और थोड़ा पूजा पाठ अवश्य करें। नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल से रहेंगे। व्यावहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। संध्या के समय किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे। दान पुण्य धर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। पार्टनर से बहस जीवन मे काफी नकारात्मकता ला सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

- Advertisement -

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज आपकी राशि में बन रहा है। लक्ष्मी योग धन आगमन के लिए सुंदर समय। आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलने की ख़ुशी रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध आज अच्छे नहीं रहेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को बनाने के लिए किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। परिजन आपकी बात मानेंगे व सहयोग करेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज धन आएगा भी लेकिन उससे अधिक खर्च भी होगा। खर्च अधिक होने से मन थोड़ा पीड़ित रहेगा। आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कार्य करेंगे, परन्तु अधिकारियों से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

राशि स्वामी अपने 3वें भाव में होने से सेहत का ध्यान रखें। खांसी जुकाम परेशान करेगा। आज लाभ की, धन आने की, आमदनी के अवसर मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। आज आपके पार्टनर के समय ठीक बीतेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। साथ ही आज कुछ अचे लोगों से संबंध जुड़ेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है। जिसके कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। गृहस्थ सुख बना रहेगा। उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सुधार वाली बनेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज क्रोध अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। साथ ही पराक्रम आज भरपुर साथ देगा। हिम्मत से सारे काम कर लेंगें। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे। आज मकान गाड़ी सुख सुविधा से जुड़ी चीज़ें खरीदने का योग है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- ब्राउन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

राशि स्वामी पार्टनर के घर में, मतलब आज दिन के शुरुआत से रात तक सिर्फ अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने पर लगे रहेंगे। आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

सरकारी कार्यों में लाभ। सरकार से जुड़ा जो कार्य अटक था आज हो जाएगा। मां से आज सम्पति को लेकर लाभ का दिन। आज के दिन बाकी अन्य कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। अधिकारी आपसे आज खुश रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ होगा परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा। आज आपके पार्टनर का पूरा ध्यान और लगाव आपकी तरफ रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- संतरी

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे। परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के लिए आज कोई रिस्क न लें। समय अभी कुछ नाजुक है। ज़मीन जायदाद से लाभ होगा। प्रेमिका से आज विवाद संभव, कम बोले।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी। जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- मटमैला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। दान पुण्य धार्मिके कार्यों का हिस्सा बनेंगे। अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते हैं। किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। आज वाणी को नियन्त्रित रखें। पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया


Share News

editor March 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान
भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप
देश-दुनिया
लीप के ज़रिए बीटेक दूसरे वर्ष में प्रवेश, आवेदन 11 जुलाई से शुरू
बीकानेर
पेट्रोल पंप लूट के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से थे फरार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

हिमाचल में मानसूनी तबाही: 75 की मौत, दर्जनों लापता

Published July 6, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?