Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 1 मौत, फर्नीचर का माप लेकर लौट रहे थे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > दुर्घटना > बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 1 मौत, फर्नीचर का माप लेकर लौट रहे थे
दुर्घटनाराजस्थान

बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 1 मौत, फर्नीचर का माप लेकर लौट रहे थे

editor
editor Published March 8, 2023
Last updated: 2023/03/08 at 7:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर। फर्नीचर का काम करने वाले दो युवक वर्क साइट पर नाप लेने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया बीच रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना बाड़मेर जिले की हरसाणी फांटा गांव के पास की है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दान जी की होदी निवासी धनेश (27) पुत्र रमेश कुमार और हितेश (25) पुत्र कुटलाराम बाइक पर सवार होकर भाडखा गांव में वर्क साइट पर गए थे। वहां पर माप (लकड़ी) लेकर दोनो बाड़मेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे से बाड़मेर की ओर लौट रहे थे। हरसाणी फांटा के पास पेट्रोल पंप से हाईवे पर आई बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनो युवक दूर जाकर गिरे। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग प्राइवेट गाड़ी से दोनों घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया। बायतु के पास युवक धनेश ने दम तोड़ दिया। वहीं हितेश को जोधपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस रिपोर्ट के आधार पर करेंगी आगे की कार्रवाई
परिजन मृतक के शव को वापस बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी लेकर आए है। वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं पुलिस ने बाइक व बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है।
मृतक नाना-नानी के पास ही रहता था
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धनेश नाना-नानी के पास दानजी की होदी में रहते थे। करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी के साथ बाहर घूम कर होली से पहले बाड़मेर लौटा था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट-सांखला फाटक पर राहत कब? तय हुई समयसीमा
बीकानेर
वन क्षेत्र में भीषण आग, फसलों पर मंडराया खतरा
बीकानेर
एसडीआरएफ जवान जितेंद्र सिंह राठौड़ का निधन, गांव में शोक
बीकानेर
आनंद जोशी का इस्तीफा, वीडियो विवाद से गरमाई राजनीति
बीकानेर
कल कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल
बीकानेर
बीकानेर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, दिन में जलती रात में बंद
बीकानेर
बुजुर्ग को जीप में डालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
बीकानेर
खेत की डिग्गी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?