Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में बारिश-ओले रेगिस्तान में बह निकला पानी, फसलें बर्बाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > राजस्थान में बारिश-ओले रेगिस्तान में बह निकला पानी, फसलें बर्बाद
Weatherराजस्थान

राजस्थान में बारिश-ओले रेगिस्तान में बह निकला पानी, फसलें बर्बाद

editor
editor Published March 8, 2023
Last updated: 2023/03/08 at 5:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – राजस्थान में तीसरे दिन भी मौसम बदला रहा। राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को भी सुबह बारिश-बूंदाबांदी हुई। कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मंगलवार देर शाम से रातभर जयपुर, कोटा, बीकानेर संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। माउंट आबू में बुधवार को दोपहर 2:30 बजे जमकर तेज बारिश हुई, ओले गिरे। इस दौरान हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखी। 20 मिनट की तेज बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।

मौसम की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, चना, सरसों, जीरे की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बारिश- ओले और तेज हवाओं से फसलें खेतों में बिछ गईं। मौसम विभाग ने बुधवार शाम से मौसम के साफ होने का अनुमान जताया है। अब अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई।

बाड़मेर में मंगलवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
रेगिस्तान इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से खेतों में इस तरह से पानी भर गया। यह तस्वीर बाड़मेर की है।

रेगिस्तानी जिलों में भी बहा पानी

इधर, रेगिस्तानी जिले जैसलमेर, बाड़मेर के भी कई हिस्सों में कल तेज बारिश हुई और यहां कुछ जगहों पर छोटे आकार के ओले गिरे। बाड़मेर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने रात-दिन का टेम्प्रेचर करीब 2 डिग्री तक गिर गया। खेतों में पानी भर कर बहने लगा। जैसलमेर के फतेहगढ़ में एक इंच से ज्यादा बरसात हुई।

जयपुर में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं।

जयपुर में तेज आंधी के साथ बारिश
राजधानी जयपुर में मंगलवार देर शाम मौसम बदला और धूलभरी आंधी चलने लगी। रात करीब 9 बजे से बारिश भी शुरू हो गई। जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, वैशाली नगर, गोपालपुरा बाइपास, प्रताप नगर, खातीपुरा रोड, टोंक रोड, सहकार मार्ग पर रुक-रुक कर रात 11 बजे तक बरसात होती रही।

- Advertisement -

इन जिलों में हुई बरसात
बाड़मेर, जयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बीकानेर, सीकर, टोंक, जैसलमेर, अलवर, दौसा, अजमेर, पाली, जालोर, राजसमंद के अलावा अन्य कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से लेकर 26MM तक बारिश हुई। जैसलमेर में सबसे ज्यादा 26MM पानी बरसा। जयपुर, सीकर, टोंक समेत कई जगहों पर 30-35KM स्पीड से हवाएं भी चलीं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?