Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पधारने पर राष्ट्रपति महोदय का हुआ स्वागत, स्टेडियम में किया संबोधित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर पधारने पर राष्ट्रपति महोदय का हुआ स्वागत, स्टेडियम में किया संबोधित
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर पधारने पर राष्ट्रपति महोदय का हुआ स्वागत, स्टेडियम में किया संबोधित

editor
editor Published February 27, 2023
Last updated: 2023/02/27 at 7:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करने डॉ करनी सिंह स्टेडियम पहुंची। वे यहां देश के 7 सांस्कृतिक जोन के डोम में निरीक्षण कर रही हैं। बीकानेर पहुंचने पर उनकी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने उनकी अगुवानी करते हुए स्वागत किया। वे बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन कर शाम 5.50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान नाल से बीकानेर के बीच रास्ता बंद है। 1200 पुलिसकर्मी इस मार्ग और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैनात हैं।

राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन की शुरुआत सभी को मेरी राम राम सा! से करते हुए कहा कि आज इस 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आकर और कला तथा संस्कृति के इस राष्ट्रीय उत्सव का उद्घाटन करके, मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुझे बताया गया है कि यह उत्सव देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है और पहली बार इसका आयोजन राजस्थान में हो रहा है। हम में से बहुत से लोग बीकानेर को बीकानेरी खाद्य पदार्थों के कारण जानते होंगे लेकिन इतिहास में बीकानेर के महल और किले महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उसके अलावा बीकानेर से जुड़े नृत्यों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता है।

यह बहुत हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभाएं सबके सामने प्रस्तुत करने का सुअवसर प्रदान कर रहा है। मुझे बताया गया है कि एक हजार से भी अधिक कलाकार और कारीगर इन नौ दिनों में अपनी अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। अभी पिछले सप्ताह ही मुझे संगीत नाटक अकादमी अवार्ड्स में देश के वरिष्ठ कलाकारों और कलाविदों से मिलने का अवसर मिला। कला क्षेत्र के प्रतिभावान और महान विभूतियों को देखकर मन में नई ऊर्जा का संचार होता है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव जैसे कार्यक्रम देश की कला और संस्कृति को तो बढ़ावा देते ही हैं, साथ ही साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को भी और मजबूत बनाते हैं। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से हमारे देशवासियों को हमारी सम्पन्न तथा समृद्ध संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को जानने और समझने का अवसर मिलता है। मैं संस्कृति मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री और मंत्रालय की पूरी टीम को इस महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई देती हूं। प्राचीन काल से ही हमारी कला शैली उच्च स्तर की रही है। सिन्धु घाटी की सभ्यता के समय से ही नृत्य, संगीत, चित्रकारी, वास्तुकला जैसी अनेक कलाएँ भारत में विकसित थीं। भारतीय संस्कृति में अध्यात्म की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सृष्टि की प्रत्येक रचना कला का अद्भुत उदाहरण है। नदी की लहर का मधुर संगीत हो या मयूर का मनमोहक नृत्य, कोयल का गीत हो, मां की लोरी या नन्हे से बच्चे की बाल-लीला हो, हमारे चारों ओर कला की सुगंध फैली हुई है।

प्रौद्योगिकी का परम्पराओं से और विज्ञान का कला से मेल होना जरूरी है। आज का युग प्रौद्योगिकी का युग है। हर क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है। इन्टरनेट के माध्यम से नए और युवा कलाकारों की प्रतिभा भी देश के कोने-कोने तक फैल रही है। हम नयी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके देश की कला, परम्पराओं और संस्कृति का प्रसार व्यापक रूप से कर सकते हैं। हम सब को भारत की संपन्न और समृद्ध संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। साथ ही, हमें अपनी परम्पराओं में, नए विचारों और नयी सोच को स्थान देना चाहिए, जिससे हम अपने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को भी इन परम्पराओं से जोड़ सकते हैं। हमारे युवा और बच्चे देश की अनमोल विरासत के महत्व को समझें, यह बहुत आवश्यक है।

- Advertisement -

सच्चे कलाकारों का जीवन तपस्या का उदाहरण होता है। किसी भी काम को कॉनसेंट्रसन और डिवोसन के साथ कैसे किया जाता है, यह सीख हम कलाकारों से ले सकते हैं। खास तौर पर हमारी युवा पीढ़ी को हमारे कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं कहना चाहूंगी कि ऐसे अधिक से अधिक कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाएँ जिनके माध्यम से युवाओं और अनुभवी कलाकारों के बीच विचारों और प्रतिभाओं का आदान प्रदान हो सके।

आज के डिजिटल युग में हमें यह भी देखना होगा कि कैसे हम नयी पीढ़ी को निरंतर अभ्यास और मेहनत करने की प्रेरणा दे सकें। आज के लोगों का जीवन और समय बहुत तेज गति से भाग रहा है। इसलिए अपनी कला और संस्कृति की धरोहर को आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना आसान नहीं है। यहाँ उपस्थित महान विभूतियों, विद्वानों, कला प्रेमियों, कलाकारों को मैं यह काम सौंपना चाहती हूँ। आप सब को मिलकर ऐसे उपाय और तकनीक निकालनी होगी जिससे आज के लोग, खासकर युवा और बच्चे, अपने समय का सदुपयोग करें और कला-संस्कृति को समझने और सीखने के लिए प्रयास करें तथा निपुणता के लिए अभ्यास करते रहें। मुझे पूरा विश्वास है कि आप जरूर इस ओर ध्यान देंगे और राष्ट्र्र की सम्पन्नता और समृद्धि को और बढ़ाएंगे।

हम जानते हैं कि परिवर्तन जीवन का नियम है। कलाओं, परम्पराओं और संस्कृति में भी समय के साथ परिवर्तन आता ही है। कला शैली, रहन-सहन का ढंग, वेश-भूषा, खान-पान सब में समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है लेकिन कुछ बुनियादी मूल्य और सिद्धांत पीढ़ी दर पीढ़ी आगे चलते रहने चाहिए, तभी भारतीयता को हम जीवित रख सकते हैं। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना, शांति और अहिंसा, प्रकृति से प्रेम, सब जीवों के लिए दया, दृढ़ संकल्प से आगे बढऩा – ऐसे अनेक मूल्य हैं जो हम सब देशवासियों को एक सूत्र में बांधते हैं। आज भारत विश्व भर में अपनी नई पहचान बना चुका है जिसमें आधुनिक सोच को अपनाने के साथ-साथ परंपराओं और संस्कृति को सहेजने की क्षमता है। मैं एक बार फिर आप सबको राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ और इसकी सफलता की कामना करती हूँ। आप सबका जीवन उद्देश्यपूर्ण हो और भविष्य मंगलमय हो, इसी कामना के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देती हूँ।

धन्यवाद !

जय हिन्द!

जय भारत!


Share News

editor February 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर
राजस्थान
बिहार जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश
राजस्थान
बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत, PM मोदी बोले- सुशासन ने जनता का दिल जीता
देश-दुनिया
बीकानेर–मेडता रोड रेलपथ नवीनीकरण से कई ट्रेनें प्रभावित, समय में बदलाव लागू
बीकानेर
बीकानेर में चोरों का पीछा, ग्रामीण सतर्कता और पुलिस कार्रवाई से सफलता
बीकानेर
टर्म लोन के झांसे में लाखों की धोखाधड़ी, चार आरोपियों पर मुकदमा
बीकानेर
राजस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनधन-बीमा-पेंशन में देश में दूसरा स्थान
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर

Published November 14, 2025
बीकानेर

बिहार जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई

Published November 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश

Published November 14, 2025
बीकानेर

बीकानेर–मेडता रोड रेलपथ नवीनीकरण से कई ट्रेनें प्रभावित, समय में बदलाव लागू

Published November 14, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?