Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर – दिन में घूमकर करते रैकी, रात को चोरी की वारदात को देते अंजाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर – दिन में घूमकर करते रैकी, रात को चोरी की वारदात को देते अंजाम
crimeबीकानेर

बीकानेर – दिन में घूमकर करते रैकी, रात को चोरी की वारदात को देते अंजाम

editor
editor Published February 22, 2023
Last updated: 2023/02/22 at 1:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर – नोखा कस्बे में सूने व बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी मदन मोहन टाक बीकानेर निवासी हाल नोखा में शनि मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा है। उसने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आठ माह पूर्व जैन चौक में देवकिशन सोनी के मकान में लाखों की चोरी वारदात को अंजाम दिया था।

सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि नोखा में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चोर गैंग के अभी तक पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में तीन साल में नोखा में दर्जनभर से अधिक चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। अभी तक गिरफ्तार आरोपी महावीर भार्गव, सुरेश सिंह उर्फ सूर्या और रामदयाल सोनी से चंपालाल लाहोटी के मकान से चोरी किए गए 125 ग्राम सोने के गहने, चांदी के सिक्के और 40 हजार रुपए बरामद किए गए। वहीं चौथे आरोपी शिवपुरी से देवकिशन सोनी के मकान से चोरी किए गए 550 ग्राम सोने के आभूषण और साढे तीन किलो चांदी के गहने बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है।

सीआई जांगिड़ ने बताया कि नकबजनी गैंग के पांच आरोपियों को चोरी के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। शातिर चोर महावीर भार्गव व सुरेश सिंह दिन में शहर की गली-मोहल्लों में घूमकर बंद मकानों की रैकी करते हैं। किसी के परिवार में मौत होने, रिश्तेदारी की शादी-विवाह में जाने, किसी परिवार के मकान बंद कर नोखा से बाहर जाने के बारे में जानकारी जुटाकर सूने व बंद मकानों रैकी करते हैं। अपने साथियों से जानकारी सांझा कर चोरी की योजना बनाते और रात्रि को बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं।

बाद में चुराए गए माल का आपस में बंटवारा कर अलग-अलग हो जाते हैं। इतना ही नहीं, चोरी करने के बाद दिन में उस मकान के आसपास जाकर जानकारी करते हैं, कि मकान मालिक आया कि नहीं, किसी को उन पर कोई शक तो नहीं है। नोखा में ऐसे काफी मकान हैं, जिनके मालिक व्यापार-व्यवसाय के सिलसिले में राजस्थान से बाहर रहते हैं। चोर गैंग सदस्य ऐसे ही मकानों पर नजर रखते हैं, मौका मिलते ही वहां सामान चोरी कर लेते हैं। इन शातिर चोरों ने ढाई-तीन साल में नोखा में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें की है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor February 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?