Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव
बीकानेरराजनीति

सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव

editor
editor Published February 12, 2023
Last updated: 2023/02/12 at 9:43 PM
Share
SHARE
Share News

हठधर्मिता की हद पार कर रहा प्रशासन, एक सप्ताह बाद भी सुध नहीं ले रही सरकार : महावीर रांका

सोमवार को विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट का होगा घेराव

डॉ. मेड़तिया को हॉस्पिटल में जबरन करवाया एडमिट, पार्षद जितेन्द्र सिंह आमरण अनशन पर

बीकानेर। 6 फरवरी को शुरू हुए आमरण अनशन को आज एक सप्ताह होने को है, लेकिन प्रशासन व सरकार कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। विगत सोमवार को नौ जने आमरण अनशन पर बैठे थे, स्वस्थ होने के बावजूद भी मेडिकल रिपोर्ट्स के बहाने प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। उक्त सम्बोधन देते हुए महावीर रांका ने कहा कि प्रशासन अनशनकारी हटाते जाएंगे और हम अनशन पर डटे रहेंगे।

- Advertisement -

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि ईसीबी कॉलेज के निष्कासित 18 कार्मिकों को उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी ज्वाइनिंग नहीं कराने की सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार सुबह 10:30 बजे सादुल सिंह सर्किल पर एकत्र होंगे तथा वहां से रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

धरने के सातवें दिन डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया जो पहले दिन से धरने पर थे, उन्हें आज पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है। डॉ. मेड़तिया ने काफी विरोध किया और कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। फिर भी पुलिस ने उन्हें जबरन उठवा कर अस्पताल में एडमिट करवाया। अब उनके स्थान पर वार्ड 39 के पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि रविवार को सिंधी समाज व दशहरा कमेटी ने भी धरने को समर्थन दिया। भारतीय जनता मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष गौरीशंकर व्यास द्वारा आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया। धरने को भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, कैलाश पारीक, शिवकुमार पांडिया, ऋषि पारीक, छन्याति व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकेश चतुर्वेदी, मालचंद जोशी, पार्षद सुशील व्यास, महेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ असवाल, भाजपा नेता दिलीप पुरी, पूर्व पार्षद मालमसिंह मांगलिया, रमेश सैनी, युधिष्ठर सिंह भाटी, कुलदीप यादव, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, दिग्विजय पांडे, सुभाष गोयल, डूंगरसिंह तेहनदेसर, मनोज सारस्वत, अरिहन्त नाहटा, विजय मालू, पानमल डागा, फरदीन खान, जुनैद खान, वैभव पारीक, निशान्त गहलोत, दुर्गेश भाटी, सुभाष भोला, हेमन्त कुमार, महादेव बालानी, विजय ऐलानी, किशोर मातियानी, सुन्दर मामनानी, मनीष खेस्वानी अशोक गोअवानी, मानसिंह मामनानी, जगदीश सोनी, अरविन्द कुमार, अर्जुन, बद्रीदास, रामचंद्र, कालू सैन, सुखराम जाट, वीरेन्द्र सिंह, कैलाश बिश्नोई, पुखराज स्वामी, महेन्द्र भादू, अमितनारायण व्यास, लालबहादुर शेखावत, ललिता पारीक, पं. योगेश व्यास, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा आदि शामिल रहे।


Share News

editor February 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस ने आईआईटी की तैयारी हेतु लान्च की ’मेगा स्कॉलरशिप स्कीम’
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में रोडवेज कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
बीकानेर
बीकानेर डेयरी से दुग्ध कैरेट चोरी, कई कर्मचारियों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 48 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें नई नियुक्तियां
राजस्थान
बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए तीन बड़े नामों पर चर्चा तेज
राजनीति
ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में पाकिस्तानी अधिकारी से संबंध का बड़ा खुलासा
crime देश-दुनिया
दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की कोरोना से मौत, देश में बढ़े सक्रिय केस
Corona Delhi
राजस्थान बोर्ड ऑफिस में 90 से ज्यादा कर्मचारी गैरहाजिर, सचिव ने की सख्त कार्रवाई
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस ने आईआईटी की तैयारी हेतु लान्च की ’मेगा स्कॉलरशिप स्कीम’

Published June 7, 2025
बीकानेर

बीकानेर में रोडवेज कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Published June 7, 2025
बीकानेर

बीकानेर डेयरी से दुग्ध कैरेट चोरी, कई कर्मचारियों पर केस दर्ज

Published June 7, 2025
राजनीति

बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए तीन बड़े नामों पर चर्चा तेज

Published June 7, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?