Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तान में 18 दिन से आटे की किल्लत:बाइक-स्कूटर से आटे के ट्रकों के पीछे पैसे लेकर दौड़ रहे लोग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > पाकिस्तान में 18 दिन से आटे की किल्लत:बाइक-स्कूटर से आटे के ट्रकों के पीछे पैसे लेकर दौड़ रहे लोग
देश-दुनिया

पाकिस्तान में 18 दिन से आटे की किल्लत:बाइक-स्कूटर से आटे के ट्रकों के पीछे पैसे लेकर दौड़ रहे लोग

editor
editor Published January 16, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 8:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आटे की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग स्कूटर और बाइक से आटे की बोरियां ले जा रहे एक ट्रक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोग ट्रक के पास पहुंचते हैं, वो नोटों की गड्डी दिखाकर आटे की बोरी मांगने लगते हैं।

जम्मू-कश्मीर की नेशनल इक्वालिटी पार्टी के चेयरमैन प्रोफेसर सज्जाद राजा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ये कोई मोटरसाइकिल रैली नहीं है। पाकिस्तान में लोग सिर्फ एक बोरी आटा खरीदने की उम्मीद में आटा ले जा रहे एक ट्रक का पीछा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। हम लकी हैं कि हम पाकिस्तानी नहीं हैं। पाकिस्तान में क्या हमारा कोई भविष्य है?

पाकिस्तान में महंगाई दर 25 प्रतिशत

जॉन हॉपकिंग्स यूनिवर्सिटी में एपलाइड इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर स्टीव हैंके के मुताबिक पाकिस्तान में पिछले 18 दिनों से आटे की किल्लत चल रही हैं। यहां बिजली की कीमत भी बढ़ रही है। महंगाई दर 25 25 प्रतिशत हो चुकी है।

- Advertisement -

सडक़ों पर लंबी लाइनें

सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक खत्म हो गया है। इस वजह से सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में जनता को कम दामों पर आटे के पैकेट उपलब्ध करा रही है। इसे खरीदने के लिए लोग लंबी लाइनों में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

भगदड़ मच रही

कई जगहों पर तो भगदड़ मच रही है। शहीद बेनजीराबाद जिले के सकरंद कस्बे में एक आटा चक्की के बाहर सस्ता आटा खरीदते वक्त भगदड़ मच गई। इससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। सिंध राज्य के मीरपुर खास जिले में 35 साल के एक मजदूर को लोगों ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

चैम्पियंस ट्रॉफी विवाद में पाकिस्तान ने फिर बदला फैसला, हाइब्रिड पर झुका – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

भारत रूसी तेल पर क्या बदलेगा रुख? ट्रंप के दावे पर पीयूष गोयल का जवाब – National News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?