Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ठंड ढाह रही है सितम जनजीवन अस्त व्यस्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ठंड ढाह रही है सितम जनजीवन अस्त व्यस्त
बीकानेरराजस्थान

ठंड ढाह रही है सितम जनजीवन अस्त व्यस्त

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 11:39 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तापमान एक बार फिर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, रात में पानी खुले में रह गया तो सुबह बर्फ ही मिलती है। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ की चादर बिछ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी से अब 18 जनवरी को ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीकानेर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, हालांकि मौसम विभाग इसे 1.1 बता रहा है।
बीकानेर के खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, लूणकरनसर सहित अनेक क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ जम रही है। सुबह किसान खेतों में पहुंचने के साथ ही फसल को संभाल रहे हैं। बीकानेर में सरसों की फसल हजारों बीघा जमीन पर है लेकिन इस पर पाला पड़ने की आशंका है। पिछले दो दिन से फसल पर बर्फ की चादर है। नौ बजे बाद धूप खिलने पर ही ये बर्फ पानी के रूप में नीचे उतरने लगती है। अगर कहीं पानी बिखरा हुआ है तो वो भी सुबह बर्फ के रूप में ही मिलता है। रविवार को चूरू में न्यूनतम तापमान माईनस -2.5 डिग्री, सीकर 0.5, बीकानेर 1.2, जैसलमेर 2.3, चित्तौड़गढ़ 1.3, टोंक 2.1, संगरिया हनुमानगढ़ 1.8, उदयपुर 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देराजसर गांव में ही बच्चे हाथ में बर्फ लेकर खेल रहे हैं। दिन में गर्मी, रात में कड़ाके की सर्दी बीकानेर में दिन में जहां गर्मी का अहसास होता है, वहीं रात में जबर्दस्त सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह करीब दस बजे तक रात की ठंडक का अहसास रहता है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी की ठिठुरन बनी रहती है।


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: हादसों, अपराध और सामाजिक गतिविधियों की दिनभर की बड़ी अपडेट
बीकानेर
बीकानेर: सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज, दो के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट
बीकानेर
5 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
राजस्थान
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नीट-जेईई की फ्री कोचिंग शुरू
राजस्थान
डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC सख्त, कहा- अब नहीं बरती गई सख्ती तो हालात होंगे भयावह
देश-दुनिया
लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
बस में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, कंडेक्टर से 48 हजार लूटे गए
बीकानेर
रूफटॉप सोलर प्लांट मालिकों के लिए बड़ी राहत, राजस्थान ने खरीद दर बढ़ाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हादसों, अपराध और सामाजिक गतिविधियों की दिनभर की बड़ी अपडेट

Published November 3, 2025
बीकानेर

बीकानेर: सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज, दो के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट

Published November 3, 2025
राजस्थान

5 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Published November 3, 2025
राजस्थान

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नीट-जेईई की फ्री कोचिंग शुरू

Published November 3, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?