Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 10 हजार संविदाकर्मियों को अयोग्य करने की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में 10 हजार संविदाकर्मियों को अयोग्य करने की तैयारी
बीकानेर

राजस्थान में 10 हजार संविदाकर्मियों को अयोग्य करने की तैयारी

editor
editor Published January 10, 2023
Last updated: 2023/01/10 at 12:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हैल्थ मिशन में सालों से काम कर रहे संविदाकर्मियों को नियमित करने के नाम पर छलावा कर रहे हैं। सरकार की ओर से संविदा कर्मियों को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के दायरे में लिया जा रहा है।
लेकिन जारी निर्देश में उम्र सीमा और संतान संबंधी नियमों के लागू करने से चिकित्सा व मेडिकल शिक्षा के 44833 संविदा कर्मचारियों में से दस हजार से ज्यादा अयोग्य की श्रेणी में शामिल होने पर नियमित होना खतरे में पड़ सकता है।
इधर, पिछले माह संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा राजस्थान के संयोजक शमशेर खान भालू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने आयु संबंधित शिथिलता के आदेश शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दस दिन बाद आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
बीस बिन्दुओं के आधार पर की जाएगी स्क्रीनिंग
एनएचएम में‎ सालों से काम कर रहे संविदा‎ कर्मचारियों की‎ नए नियमों के अनुसार‎ दुबारा से स्क्रीनिंग प्रक्रिया‎ से गुजरना‎ पड़ सकता है। परियोजना निदेशक (एनएचएम) गौरव चतुर्वेदी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के सीएमएचओ को संविदा कर्मचारी के दस्तावेज, उम्र, संतान, अनुभव, जन्म दिनांक, मानदेय संबंधी जैसे 20 बिन्दुओं की जांच कर 15 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। स्क्रीनिंग के बाद‎ सीएमएचओ‎ संविदा कर्मचारियों पद के योग्य‎ होने या‎ नहीं होने का प्रमाण पत्र दे सकेंगे।‎
सरकार चाहे तो दे सकती है राहत : सरकार उम्र सीमा व संतान संबंधी वाला बिन्दु को हटाकर राहत देकर भला कर सकती है। साथ ही जिस कर्मचारी को जितना अनुभव है, उसकी गणना करते हुए रुल्स में शामिल करें।
ऐसे हो सकते हैं अयोग्य
निर्देश में 21 से 40 साल तक की उम्र वालों को संविदा नियमों में शामिल करने से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
2006 से पहले और 2002 के बाद कुल जीवित संतानों की संख्या दो रखी है। दो से अधिक संतान के चलते अयोग्य की श्रेणी में माना जाएगा।
अयोग्य की श्रेणी में आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी नहीं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, दो शातिर बदमाशों को पकड़ा
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ी गर्मी, पारा 30 के पार, जानें आगे का मौसम
Weather
बीकानेर में खुलेंगे किसान सुविधा केंद्र, 1.25 करोड़ होंगे खर्च
बीकानेर
पुष्करणा सावा आज, परकोटा बनेगा मंडप, शहर बनेगा बाराती
बीकानेर
बुधादित्य राजयोग का असर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
राशिफल
श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जबरन जहर देने का मामला – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पुष्करणा सावे: पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष मार्च निकाला – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पुष्करणा ओलंपिक सावा: व्यापार मंडल ने 108 परिवारों को भेंट दी – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

Published February 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेंगे किसान सुविधा केंद्र, 1.25 करोड़ होंगे खर्च

Published February 10, 2026
बीकानेर

पुष्करणा सावा आज, परकोटा बनेगा मंडप, शहर बनेगा बाराती

Published February 10, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जबरन जहर देने का मामला – Bikaner News

Published February 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?