Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जैसलमेर में हाईप्रोफाइल शादी कैसिल, चंदा कोचर के बेटे की शादी होनी थी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > जैसलमेर में हाईप्रोफाइल शादी कैसिल, चंदा कोचर के बेटे की शादी होनी थी
Jaipurराजस्थान

जैसलमेर में हाईप्रोफाइल शादी कैसिल, चंदा कोचर के बेटे की शादी होनी थी

editor
editor Published December 29, 2022
Last updated: 2022/12/29 at 11:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। आईसीसी बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे की शादी कैंसिल हो गई है। जानकारी के अनुसार कोचर दंपती के बेटे अर्जुन की शादी के फंक्शन 15 से 18 जनवरी को जैसलमेर के दो सबसे महंगे होटल में होने थे।
इन होटलों से जुड़े मैनेजमेंट के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि मुंबई की जिस इवेंट कंपनी को इस शादी के लिए हायर किया था, उसकी ओर से फिलहाल सभी बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं।
दरअसल, चंदा और दीपक कोचर को ष्टक्चढ्ढ ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए करोड़ों रुपए के लोन के मामले में यह गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि चंदा कोचर ने जब देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक की कमान संभाली तो वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों को 6 लोन स्वीकृत किए गए।
150 लग्जरी गाडिय़ां बुक थीं
बताया जा रहा है कि अर्जुन कोचर की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जैसलमेर के 2 बड़े और महंगे होटलों को बुक किया गया था। इसके साथ ही शादी में मेहमानों के लिए 150 लग्जरी कारों की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोचर दंपती के जेल चले जाने से सारा कार्यक्रम बिगड़ गया। सभी गाडिय़ां एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने और जैसलमेर घुमाने के लिए बुक की गई थीं। जानकारी के अनुसार चंदा कोचर के बेटे अर्जुन की शादी एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखने वाली संजना के साथ तय हुई है।
प्री मैरिज पार्टी भी कैंसिल
सूत्रों ने बताया कि मुंबई बेस्ड जिस इवेंट कंपनी को शादी का काम दिया गया था वो तीन महीने पहले से ही जैसलमेर में शादी की तैयारियां कर रही थी। होटल बुकिंग से लेकर गाडिय़ां, चार्टर, संगीत, फूल के साथ साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही कोचर दंपती ने मेहमानों को वाट्सऐप मैसेज करके सात जनवरी को बेटे की शादी की प्री पार्टी के लिए इनवाइट भी किया था। यह पार्टी मुंबई के ताज होटल में होनी थी।
कोचर दंपती के 2 बच्चे, बेटी की शादी 8 साल पहले हो चुकी
कोचर दंपती के दो बच्चे अर्जुन और आरती हैं। बेटी आरती की शादी साल 2014 में हो चुकी है। करीब 26 साल के अर्जुन स््र की येल यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। उन्होंने मशहूर कंसल्टेंसी फर्म मैकेंजी में भी काम किया है।
गुरुवार तक के लिए बढ़ी कस्टडी
आईसीसी बैंक की पूर्वस सीईओचंदा कोचर, उनके बिजनेसमैन पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत की ष्टक्चढ्ढ कस्टडी स्पेशल कोर्ट ने कल यानी गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी है। लोन फ्रॉड मामले में चंदा और दीपक दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद धूत को सोमवार को गिरफ्तार किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?