Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगले 40 दिन मे भारत मे आ जायेगी कोरोना की लहर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कोरोना > अगले 40 दिन मे भारत मे आ जायेगी कोरोना की लहर
कोरोनादेश-दुनिया

अगले 40 दिन मे भारत मे आ जायेगी कोरोना की लहर

editor
editor Published December 29, 2022
Last updated: 2022/12/29 at 11:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

ब्लूमबर्ग ने चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से बताया है कि 20 दिसंबर 2022 को यहां एक दिन में कोरोना के 3 करोड़ 70 लाख नए मामले सामने आए थे। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में इस दिन सिर्फ 3 हजार केस ही बताए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के शुरुआती 20 दिनों में ही चीन में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़े हैरानी और डर दोनों पैदा करते हैं।

हैरानी इसलिए कि कोरोना वापस लौट आया है। डर इस बात का कि ये एक बार फिर भारत समेत पूरी दुनिया में न फैल जाए। चीन की ये नई कोविड लहर कितने दिनों में भारत को प्रभावित कर सकती है?
इसके लिए हमने चीन में कोरोना का पहला मामला मिलने से लेकर भारत में पहली लहर आने के रूट और टाइमिंग का एनालिसिस किया।

कोरोना की पहली लहर भारत में अपेक्षाकृत देर से पहुंची। इसकी वजह थी कि भारत ने मार्च में ही सख्त लॉकडाउन लगा दिया था।
सितंबर 2020 का महीना पहले वेव के पीक के तौर पर देखा गया। 11 सितंबर 2020 को कुल 97 हजार 650 केसेज आए। यानी पहले केस के मिलने के तकरीबन 220 दिन बाद पहली लहर का पीक दिखा। इसके बाद मरीजों की संख्या कम होती रही और दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक प्रतिदिन नए मिलने वाले मरीजों की संख्या 25 से 30 के बीच रह गई। कोविड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ और आपको याद होगा अगले पांच महीने में देश में लॉकडाउन और कोविड प्रिकॉशन में थोड़ी ढ़ील मिली।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर की कहानी
दूसरी लहर दुनिया भर में एक साथ नहीं आयी। भारत में इसके आने की अनौपचारिक तारीख 11 फरवरी 2021 मानी जाती है। दूसरी लहर की अक्रमता का प्रमुख कारण डेल्टा वैरिएंट को माना गया। कोरोना का वैरिएंट डेल्टा सुपर इन्फेक्शियस था और इसने ही भारत में 1.80 लाख से अधिक लोगों की जान ली।
नए डेल्टा वैरिएंट के फैलने के बाद महाराष्ट्र और खासकर मुंबई नए हॉटस्पॉट की तरह देखे गए। अप्रैल आते आते अकेले महाराष्ट्र में रोज 9 हजार केस मिलने लगे। WHO के अनुसार पहला मामला मिलने के बाद कुल 18 मई 2021 तक दुनिया के 48 देशों में डेल्टा वैरिएंट के होने की पुष्टि हो चुकी थी इसके बाद ये मामले बढ़ते ही रहे।
दूसरी लहर के फरवरी 2021 में शुरू होने के तकरीबन 84 दिन बाद ही इसका पीक आया। 6 मई 2021 को देश में 4 लाख 14 हजार कोविड के मामले आए। आधिकारिक तौर पर मई 2021 के अंत में भारत मे कुल 27 लाख कोविड संक्रमित थे और तीन लाख से अधिक जाने जा चुकी थीं। अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह तक, डेल्टा वैरिएंट कम से कम 191 देशों में फैल चुका था।
भारत में कोरोना के तीसरी लहर की कहानी
नवंबर 2021 के शुरुआती सप्ताह तक 7,000 से 9,000 कोरोना मामले आ रहे थे। इसी बीच देश में वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा था। उम्मीद थी कि 2022 की शुरुआत में मामला सही हो जाएगा और जिंदगी पटरी पर लौटने लगेगी। तभी नवंबर के आखिरी सप्ताह तक ओमिक्रॉन (B.1.1.529) वैरिएंट की बात होने लगी। आधिकारिक तौर पर इस वैरिएंट का पहला मामला 24 नवंबर 2021 दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किया गया। इसके बाद दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह को नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने का समय माना गया।
ओमिक्रॉन बहुत आक्रामक वायरस माना गया। इससे संक्रमित एक व्यक्ति 15-18 लोगों को संक्रमित कर सकता था। हाल ये हुआ कि जनवरी 2022 आते-आते प्रतिदिन लाखों मामले सामने आने लगे। दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हुआ कोविड का तीसरा दौर मार्च 2022 तक माना गया। इस दौरान 20 जनवरी 2022 को भारत में कोरोना संक्रमण के लगभग 3 लाख 47 हजार नए मामले दर्ज हुए।
देश के सभी राज्य सभी जिलों में RTPCR टेस्ट ने जोर पकड़ लिया। कोविड का ये नया वैरिएंट बहुत तेजी से संक्रमण फैलता था। दक्षिण अफ्रीका का कोविड ट्रेंड देखकर अनुमान लगाया गया कि मामले तेजी से बढ़ेंगे और तेजी से ही घटेंगे। लगभग यही स्थिति देखी भी गई। तीसरी वेव का पीक 50 दिन में आ गया। ऑमिक्रॉन को डॉक्टर्स ने अचानक आई बाढ़ की तरह कहा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर जिले में 92 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन शुरू, 17 नवंबर अंतिम तिथि
बीकानेर
पट्टाशुदा बताकर बेचा कब्जे वाला प्लॉट, ठगी का केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन करोड़ के नकली नोटों के साथ 7 गिरफ्तार
बीकानेर
RSSB जमादार ग्रेड-2 भर्ती 2025: 12वीं पास करें आवेदन, परीक्षा दिसंबर में
राजस्थान
राहुल गांधी पर मेरी मिलबेन का पलटवार: बोलीं- मोदी ट्रंप से नहीं डरते
राजनीति
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मॉक ड्रिल ने फायर सेफ्टी की पोल खोल दी
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज जाम से लोग परेशान, दीपावली पर सड़क जाम की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर में जसनाथ मंदिर से चोरी, यूथ कांग्रेस ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

रूसी सेना में जबरन भर्ती: भारतीय युवक की रिहाई को भारत ने उठाई सख्त मांग

Published October 17, 2025
देश-दुनिया

गुजरात में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, 2 डिप्टी सीएम समेत बड़ा बदलाव

Published October 17, 2025
देश-दुनिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, कैमरे में कैद हुई घटना

Published October 17, 2025
देश-दुनिया

गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर, मंत्रिमंडल भंग; नए मंत्री कल लेंगे शपथ

Published October 16, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?