Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसएसआर: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 31 बीएलओ सम्मानित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एसएसआर: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 31 बीएलओ सम्मानित
बीकानेरराजस्थान

एसएसआर: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 31 बीएलओ सम्मानित

editor
editor Published December 10, 2022
Last updated: 2022/12/10 at 8:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) के तहत शत-प्रतिशत या इससे अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले 31 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। वहीं शून्य प्रगति के कारण एक बीएलओ के निलंबन आदेश जारी किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को एसएसआर की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 40 प्रतिशत से कम प्रगति वाले जिले के 473 बीएलओ को बुलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के विरुद्ध नाराजगी जताई और इनकी सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसएसआर के तहत लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ऐसा पाया जाता है तो, संबंधित कार्मिक के विरुद्ध सख्त आकार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2023 के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अवधि को 20 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर प्रत्येक बीएलओ पूर्ण गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने प्रत्येक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को एसएसआर की नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया। सत्रह वर्ष प्लस आयु वर्ग के युवाओं के प्री-रजिस्ट्रेशन तथा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं को मत नवमतदाता के रूप में जोड़ने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहे, इसका भी ध्यान दिया जाए।
इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले नोखा के 14, डूंगरगढ़ के छह, लूणकरणसर के पांच, श्रीकोलायत के तीन, खाजूवाला के दो तथा बीकानेर पश्चिम के एक सहित 31 बीएलओ को सम्मानित किया।
*अब तक पांच बीएलओ निलंबित, 11 को दी चार्जशीट*
लूणकरणसर के भाग संख्या 201 के बीएलओ तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नापासर के शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश द्वारा एसएसआर के तहत दिए गए लक्ष्यों के विरुद्ध शून्य कार्य करने तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं करने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ओमप्रकाश को निलंबित किया गया। इसी प्रकार निर्वाचन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही और ढिलाई बरतने के फलस्वरूप श्रीकोलायत के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा गुरुवार को चार बीएलओ के निलंबन आदेश जारी किए गए तथा बीकानेर पूर्व के 10 तथा खाजूवाला के 1 बीएलओ के विरुद्ध न्यूनतम प्रगति पर चार्जशीट जारी की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने एसएसआर के तहत अब तक की उपलब्धि के बारे में बताया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की विधानसभा वार जानकारी दी और अगले दस दिनों में मिशन मोड पर कार्य करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?