Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत
जोधपुरराजस्थान

शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत

editor
editor Published December 8, 2022
Last updated: 2022/12/08 at 8:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। 2 बच्चों की मौत हो गई। मामला शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 लोग में से 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट है, 1 बच्चा आईसीयू में है। 5 और 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

जहां ये हादसा हुआ तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि करीब 5 सिलेंडर फट गए थे।

उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।
जोधपुर अस्पताल प्रशासन को किया था अलर्ट
हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन को भी अलर्ट कर दिया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाद एक पहुंचे घायलों से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

- Advertisement -

सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरे

शादी समारोह के दौरान हॉल के एक चौक में महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं।


Share News

editor December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खेत से लौट रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखें, 17 फरवरी से होगी शुरुआत
शिक्षा
राजस्थान में 700 बीएड कॉलेज बंद होने की कगार पर, दो लाख छात्रों पर संकट
राजस्थान
ऑपरेशन त्रिशूल में गरजी भारतीय सेना, पाकिस्तान ने बंद किए कई हवाई सेक्टर
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकाणा अपडेट: हादसे से लेकर चुनाव तैयारी तक, शहर में दिनभर रहीं बड़ी हलचलें
बीकानेर
स्टेशन पर रेल हादसे जैसी अफरा-तफरी, दो कोच पटरी से उतरे — मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप
बीकानेर
तीन बच्चों के बाद भी मिल सकती है सरपंची, सरकार करेगी नियम में बदलाव
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में 700 बीएड कॉलेज बंद होने की कगार पर, दो लाख छात्रों पर संकट

Published October 31, 2025
राजस्थान

तीन बच्चों के बाद भी मिल सकती है सरपंची, सरकार करेगी नियम में बदलाव

Published October 30, 2025
राजस्थान

VDO भर्ती 2025 एडमिट कार्ड जारी, नया ड्रेस कोड लागू, देखें परीक्षा केंद्र सूची

Published October 30, 2025
राजस्थान

चतुर्थ श्रेणी भर्ती: आंसर-की जारी, 11 नवंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Published October 30, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?