Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नहर में सीमेंट और पत्थर डालकर पानी रोकने का प्रयास, टेल के किसानों ने बाहर निकाले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > नहर में सीमेंट और पत्थर डालकर पानी रोकने का प्रयास, टेल के किसानों ने बाहर निकाले
crimeबीकानेर

नहर में सीमेंट और पत्थर डालकर पानी रोकने का प्रयास, टेल के किसानों ने बाहर निकाले

editor
editor Published December 6, 2022
Last updated: 2022/12/06 at 4:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।  इंदिरा गांधी नहर से पानी चोरी करने के लिए कुछ किसान हर रोज नई तरकीब ढूंढकर लाते हैं। इस बार नहर के माइनर में पत्थर बन चुकी सीमेंट के कट्‌टों के साथ ही मिट्‌टी और कंकड़ डाल दिए
गए, जिससे पानी रुककर खेतों में पहुंच रहा था, वहीं टेल के किसानों को पूरा पानी नसीब नहीं हुआ। कम पानी मिलने की छानबीन करने पर ये करतूत पता चली।
केजेड़ी नहर 106-107 आरडी के बीच दो माइनरों से आगे किसानों को बारी के बावजूद पानी कम मिल रहा था। ऐसे में किसानों ने आगे पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि एक जगह से पानी रोका जा रहा
है। माइनर में उतरकर किसानों ने देखा तो पता चला कि अंदर सीमेंट के कट्‌टे डाले हुए हैं। पुरानी सीमेंट पानी पडऩे से पत्थर हो चुकी थी। इसके साथ ही मिट्‌टी के कट्‌टे भी डाले गए। कंकर सहित काफीसामान डाला गया, जिससे पानी आगे जाने के बजाय कुछ किसानों के खेत की तरफ मुड़ गया। अनूपगढ़ शाखा के अंतिम छोर के किसानों को हर बार किसी न किसी परेशानी से जूझना पड़ता हैं। कभी टेल के किसानों को पूरा नहीं मिल पाता तो कई बार पानी चोरी होता है। इस बार
टेल पर पानी अचानक कम हो गया और आरडी 106-107 से पहले के मोघों में पानी की मात्रा बढ़ गई। इसकी सूचना जैसे ही अंतिम छोर के किसानों को मिली। मौके पर पहुंचे किसानों ने एचडब्ल्यूएम व
जीडब्ल्यूएम माइनरों में सीमेंट, मिट्टी व कंकड के कट्टों को निकाला। पानी चोरी करने वालों किसानों पर कार्रवाई नहीं करने पर किसानों ने रोष जताया। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों व जल संगम के अध्यक्षों ने
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग खाजूवाला के एक्सईएन ओमप्रकाश के निर्देश पर संबंधित एईएन व जेईएन मौके पर पहुंचे और मौका देखा।
यहां कम पहुंच रहा पानी
केजेडी नहर के चक 26 केजेड़ी, 28 ए व बी केजेड़ी, 29 केजेड़ी, 30 केजेड़ी, 31 केजेडी, 33 केजेडी के किसानों ने नहर से अंतिम छोर की टेल तक कम पानी मिल रहा है। जल उपभोक्ता संगम समिति के
अध्यक्ष के साथ नहर का निरीक्षण किया। जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष संतोष भुंवाल, बद्रीप्रसाद, बलराम, राजूराम, रामकुमार, गोपालराम, लक्ष्मणदास, इंद्राज, सोहनलाल,हंसराज, उग्रसेन, गुरमीत सिंह,

जीतसिंह, महेंद्र, सहीराम, शिवदत सहित बड़ी संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?