


मेष : बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
वृष : व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा।
- Advertisement -
मिथुन : अनुकूल ग्रह स्थिति है। आय का कोई साधन पुन: शुरू होने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
कर्क : नए संपर्क स्थापित होंगे तथा उत्तम संभावनाएं भी मिलेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा एकांत स्थल पर समय व्यतीत करने से शांति मिलेगी।
सिंह : अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए भी समय जरूर निकालें, इससे आपको सुकून और शांति महसूस होगी। पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे।
कन्या : दिनभर कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। हालांकि आप अपने प्रयासों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा।

तुला : ग्रह गोचर बहुत अनुकूल है। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। साथ ही इस समय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। इसलिए कार्य पर गंभीरता से विचार करें।
वृश्चिक: इस समय स्थिति आपको बेहतर देने का प्रयास कर रही है। समय का उचित सहयोग करें तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है। परंतु किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य स्थगित रखें।
धनु : किसी भी काम को करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करें। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी संबंधी से मनमुटाव हो रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर सफलता मिलेगी। आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
मकर : पिछले कुछ समय से किसी विशेष कार्य को लेकर चल गए प्रयासों में गति आएगी और सफलता भी मिलेगी। साथ ही आप ही दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा।
कुंभ: दूसरों से मदद लेने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता से आप बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी आशीर्वाद बना रहेगा। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
मीन : आपकी सूझबूझ और प्रयासों से किसी समस्या का निदान होगा तथा खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी खास विषय पर विचार विमर्श भी रहेगा।