Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदमाशों के हौसले बुलंद, छोटी सी बात पर कर डाली फायरिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बदमाशों के हौसले बुलंद, छोटी सी बात पर कर डाली फायरिंग
crimeबीकानेरश्रीडूंगरगढ़

बदमाशों के हौसले बुलंद, छोटी सी बात पर कर डाली फायरिंग

editor
editor Published December 1, 2022
Last updated: 2022/12/01 at 1:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर में सदर थाना क्षेत्र के पंवार कुएं के पास फायरिंग की घटना हुई। हेयर सेलून पर कटिंग कराने की बात पर हुए विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक के घर जाकर फायरिंग कर दी। इससे एकबारगी मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए। वारदात की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देररात को इस संबंध में दो नामजद समेत पांच-सात अन्य के खिलाफ फायरिंग करने एवं धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार पंवारसर निवासी नीरज (21) पुत्र मनोज भाटी रोशनीघर चौराहा रोड पर कटिंग कराने गया था। वहां पर करीब एक घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। जब उसका नंबर आया तो दो युवक ललित सोलंकी व जयकांत आए और कटिंग कराने वाली चेयर पर बैठ गए। तब नीरज ने कहा कि उसे ट्यूशन जाना है, लेट हो रही हैं। अभी कटिंग कराने का नंबर उसका है। तब दोनों युवकों ने नीरज के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़ा दिया। वहां से जाते समय ललित व जयकांत ने देख लेने की धमकी दी।
शाम को मोहल्ले में आकर की फायरिंग
मोहल्ले के हरिकिसन भाटी ने बताया कि शाम को चार बाइक पर सात-आठ लडक़े आए। मोहल्ले में गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो भडक़ गए। दो जनों ने पिस्तौल निकाली और तीन-चार फायर कर दिए। इससे मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए। सदर थाना पुलिस को सूचना दी। थाने से उपनिरीक्षक जीतराम मौके पर पहुंचे।
देररात थाने पहुंचे मोहल्लेवासी
फायरिंग की घटना के बाद लोग एकत्रित हुए तो बदमाश भाग गए। देररात को मोहल्ले के लोग सदर थाने पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार करने एवं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारी से भी बात की गई। वहीं दूसरी ओर सदर थाना पुलिस मारपीट व फायरिंग की किसी भी घटना से इनकार करती रही।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News
राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News
राजस्थान
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सिंगर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?