Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राहुल की यात्रा तक गहलोत-पायलट में सियासी सीजफायर गद्दार विवाद के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राहुल की यात्रा तक गहलोत-पायलट में सियासी सीजफायर गद्दार विवाद के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे
जयपुरराजस्थानरायपुर

राहुल की यात्रा तक गहलोत-पायलट में सियासी सीजफायर गद्दार विवाद के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे

editor
editor Published November 29, 2022
Last updated: 2022/11/29 at 5:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच हाल ही गहराए विवाद में अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक ‘सियासी-सीजफायर’ के आसार बन गए हैं। हाईकमान की तरफ से यात्रा निकलने तक दोनों खेमों को कोई विवाद नहीं करने के संकेत मिले हैं।
गहलोत के सचिन पायलट को गद्दार कहने से शुरू हुए विवाद को निपटाने के लिए बीच का रास्ता निकाला गया है, दोनों ही नेताओं को साधने का फॉर्मूला अपनाया गया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान के मामले को देख रहे हैं।
ताजा विवाद के बाद पहली बार संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज जयपुर आ रहे हैं। वेणुगोपाल 3:30 बजे कांग्रेस वॉर रूम में 35 बड़े नेताओं की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर बनी कमेटी की बैठक लेंगे। इस कमेटी की बैठक में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी शामिल होंगे। गद्दार वाले बयान के बाद दोनों नेता आज पहली बार आमने सामने होंगे। इस बैठक में आज गहलोत-पायलट की मौजूदगी या गैर मौजूदगी सियासी नरेटिव तय करेगी।
वेणुगोपाल को विवाद निपटाने का जिम्मा
वेणुगोपाल को भारत जोड़ो यात्रा तक राजस्थान पर फोकस करने का जिम्मा दिया है। राजस्थान विवाद को यात्रा तक शांत रखने का टास्क दिया गया है। यात्रा से जुड़ी कमेटी की बैठक लेने का मकसद भी यही बताया जा रहा है। कमेटी की बैठक के बाद वेणुगोपाल सीएम और सचिन पायलट से अलग अलग चर्चा कर सकते हैं। विवाद पर बात करने के अलावा यात्रा से जुड़े मैनेजमेंट पर भी वेणुगोपाल पॉइंट टू पॉइंट चर्चा करेंगे।
आज 521 किलोमीटर यात्रा का पॉइंट टू पॉइंट रूट फाइनल होगा
राहुल गांधी की झालावाड़ से लेकर अलवर जिलों में करीब 521 किलोमीटर की यात्रा का आज पॉइंट टू पॉइंट रूट प्लान फाइनल होने के आसार हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्रियों ने पूरे रूट का जायजा लिया है। यात्रा राजस्थान में 17 से 20 दिन रहने के आसार हैं।
इसलिए वेणुगोपाल को जिम्मा…
अजय माकन के प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद उन्होंने राजस्थान का काम बंद कर दिया है। माकन ने 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करके पैरेलल बैठक करने के जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए 8 नवंबर को इस्तीफे की पेशकश करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को चिठ्ठी  लिखी थी।

Share News
Chat on WhatsApp

editor November 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026, 25 महिलाओं और 10 संगठनों का सम्मान
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर
चूरू में 8 मार्च को होगा गौरव सेनानी समारोह, पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित
बीकानेर
बीकानेर में गर्भवती महिला पर हमला, पेट पर लात मारने से बिगड़ी हालत
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RTE फ्री एडमिशन पर छुट्टियों का ब्रेक – Rajasthan News

Published March 4, 2026
राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?