बीकानेर। पूरे देश में गैस की कमी के बावजूद शहर में चाय, पराठे और अन्य दुकानों पर रोजाना सिलेंडर उपलब्ध होने की खबर सामने आई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले सिलेंडर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब घरेलू सिलेंडर 2300 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर 4500 रुपये तक बिक रहे हैं।
शहर के नत्थुसर गेट, मोहता सराय, हरलोई हनुमान मंदिर, जस्सूसर गेट, गोपेश्वर बस्ती समेत कई इलाकों में सुबह से रात तक यह बेधड़क सिलेंडर बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने नाम और वीडियो दिखाने से इनकार किया।
सवाल यह उठता है कि इतनी सरकारी कोशिशों के बावजूद ये सिलेंडर बाहर कैसे उपलब्ध हैं और कौन इन्हें ला रहा है। आम नागरिकों के लिए सिलेंडर बुक कराने की अवधि अब 25 दिन हो गई है। इस पूरे मामले की जांच यह समझने के लिए की जा रही है कि सरकारी तंत्र में कहीं कोई संलिप्तता तो नहीं है और सिलेंडर की कालाबाजारी कैसे नियंत्रित की जाए।


